Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: सब्जी के कैरेट में गांजा तस्करी करते पिकअप चालक गिरफ्तार, 65 लाख का गांजा जब्त

    May 25, 2026

    CG: पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, इस वजह से किया ये कांड

    May 25, 2026

    नई BMW M 1000 RR का Isle of Man TT एडिशन का खुलासा, सिर्फ़ 115 यूनिट्स की होगी बिक्री

    May 25, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 25
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: बाइक ठीक से चलाने की दी नसीहत, तो बीच सड़क पर पीट – पीटकर मार डाला
    Durg

    CG: बाइक ठीक से चलाने की दी नसीहत, तो बीच सड़क पर पीट – पीटकर मार डाला

    DabangBy DabangJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई :- छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के छावनी थाना क्षेत्र सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक छोटी सी सलाह 66 वर्षीय बुजुर्ग विक्रम राय के लिए जानलेवा साबित हो गई। घटना लिंक रोड कैंप-2 की है। 66 साल के बुजुर्ग विक्रम राय अपने साथी सुनील राय के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर पावर हाउस मार्केट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनके पास से गुजरा। सड़क पर बढ़ते हादसों को देखते हुए विक्रम राय ने उस युवक को संभलकर वाहन चलाने और सावधानी बरतने की सामान्य सी समझाइश दी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह बात युवक को इतनी नागवार गुजरी कि उसने बाइक रोककर विक्रम राय के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी युवक ने विक्रम राय पर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए सुनील राय को भी आरोपी ने बेरहमी से पीटा, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने कुछ दोस्तों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर बुजुर्ग विक्रम राय की जमकर पिटाई की। लगातार मारपीट से विक्रम राय सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

    आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन अरविंद राय ने बताया कि विक्रम राय का कुछ समय पहले कैंसर का ऑपरेशन हुआ था। सफल उपचार के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहे थे। परिवार को इस बात का गहरा सदमा है कि एक मामूली सी समझाइश पर इतनी बड़ी हिंसक घटना घट गई और उन्होंने अपने प्रियजन को खो दिया। परिजनों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

    Post Views: 190
    Apradh Apradhi Arrested Bhilai Bike breaking news Cg news chhattisgarh Crime Crime news Durg Giraftar Hatya Hindi Khabar Hindi News Jurm Latest Khabar Latest news murder Police Raipur Sjis Today big news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: सब्जी के कैरेट में गांजा तस्करी करते पिकअप चालक गिरफ्तार, 65 लाख का गांजा जब्त

    May 25, 2026

    CG: पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, इस वजह से किया ये कांड

    May 25, 2026

    नई BMW M 1000 RR का Isle of Man TT एडिशन का खुलासा, सिर्फ़ 115 यूनिट्स की होगी बिक्री

    May 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Gariyaband

    CG: सब्जी के कैरेट में गांजा तस्करी करते पिकअप चालक गिरफ्तार, 65 लाख का गांजा जब्त

    By DabangMay 25, 20260

    गरियाबंद:- जिले में गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां तस्करों ने…

    CG: पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, इस वजह से किया ये कांड

    May 25, 2026

    नई BMW M 1000 RR का Isle of Man TT एडिशन का खुलासा, सिर्फ़ 115 यूनिट्स की होगी बिक्री

    May 25, 2026

    2 बेटियां होने से परेशान था पिता, 10 महीने की मासूम को उतारा मौत के घाट, फिर सेप्टिक टैंक में फेंका शव

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.