नई दिल्ली:- मथुरा जनपद के मांट क्षेत्र के गांव अरुआ में रविवार दोपहर भारी वर्षा के बीच बड़ा हादसा हो गया। करीब साढ़े 12 बजे एक पुराना और जर्जर कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इस हादसे में एक ही परिवार के नौ लोग मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
अचानक ढही कच्ची दीवार
जानकारी के अनुसार, अरुआ निवासी भूरा अपने परिवार के साथ घर में बैठा था। बाहर लगातार बारिश हो रही थी, जिससे मकान की दीवार पहले से कमजोर हो चुकी थी। अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और कमरे में मौजूद सभी लोग उसकी चपेट में आ गए।

