Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अगले 24 घंटों हालत खराब कर देगी गर्मी, इन 10 जिलों में 50 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    May 25, 2026

    आज ही किचन से बाहर निकालकर फेंक दें ये 5 चीजें, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

    May 25, 2026

    चंद्र का रहस्य: जब भावनाएं बनती हैं जीवन का असली रंगमंच: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय

    May 25, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 25
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » टेस्ला की भारतीय बाजार में आज से एंट्री, मुंबई मे ओपन होगा पहला शोरूम, लॉन्च होने वाली TESLA Model Y एक बार फुल चार्ज पर 575km तक चलेगी, कीमत जान उड़ जाएगे होश
    ऑटोमोबाइल

    टेस्ला की भारतीय बाजार में आज से एंट्री, मुंबई मे ओपन होगा पहला शोरूम, लॉन्च होने वाली TESLA Model Y एक बार फुल चार्ज पर 575km तक चलेगी, कीमत जान उड़ जाएगे होश

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई :- एलन मस्क के नेतृत्व वाली अमेरिकन कार निर्माता कंपनी टेस्ला की आज (15 जुलाई, 2025) से भारतीय बाजार में एंट्री होने जा रही है। टेस्ला का पहला स्टोर (शोरूम) आज (15 जुलाई) मुंबई में ओपन हो रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक SUV मॉडल Y को भी लॉन्च करेगी। कंपनी का दावा है कि ये कार एक बार फुल चार्ज में 575 किलोमीटर तक चल सकती है। अमेरिकी मार्केट में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 46,630 डॉलर से शुरू होती है। भारत में इसकी कीमत करीब 58 लाख रुपए हो सकती है। इलेक्ट्रिक कार दो वैरिएंट- लॉन्ग रेंज ऑल व्हील ड्राइव और लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव में आती है। ये दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है।

    इससे पहले टेस्ला ने पहली बार भारत में अपनी एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया है। यह टीजर बहुत सिंपल है। इसमें सिर्फ टेस्ला का लोगो और ‘इंडिया’ लिखा हुआ है, साथ ही कैप्शन दिया गया है – कमिंग सून यानी जल्द आ रहे हैं।

    टेस्ला फिलहाल भारत की सड़कों पर अपनी दो पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों – Model Y (मॉडल वाई) और Model 3 (मॉडल 3) की टेस्टिंग कर रही है। एक खास बात यह है कि भारतीय मार्केट के लिए इनमें अमेरिका में इस्तेमाल होने वाला NACS चार्जिंग पोर्ट नहीं, बल्कि CCS2 चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा। टेस्ला ने 5 Model Y कारें मुंबई पोर्ट के जरिए भारत मंगाई हैं। ये सभी रियर-व्हील ड्राइव वर्जन हैं, जिन्हें शंघाई स्थित फैक्ट्री से इंपोर्ट किया गया है। ये गाड़ियां भारतीय सड़कों पर चल रही हैं और टेस्टिंग के दौरान कई बार देखी गई हैं।

    Model Y की खासियतें – दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स

    दूसरे देशों में फिलहाल Tesla Model Y दो वेरिएंट रियर-व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज ऑल-व्हील ड्राइव में उपलब्ध है। किसी भी EV के लिए उसकी रेंज सबसे महत्वपूर्ण होती है। Tesla की कारें अपनी लंबी रेंज के लिए जानी जाती है। चीन लाइट-ड्यूटी व्हीकल टेस्ट साइकिल के अनुसार, Model Y RWD को एक बार फुल चार्ज करने पर 593 किमी की रेंज का दावा किया गया है, जबकि Model Y लॉन्ग रेंज AWD 750 किमी तक चल सकती है।

    48 लाख रुपए की कार में 21 लाख इम्पोर्ट ड्यूटी

    भारत में इन कारों को चीन से कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU, यानी पूरी तरह से बनी बनाई) के रूप में इम्पोर्ट कर बेचा जाएगा।

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के शंघाई फैक्ट्री से 5 मॉडल Y गाड़ियां पहले ही मुंबई टेस्ला शोरूम में पहुंच चुकी हैं।

    इसकी कीमत ₹27.7 लाख है और इस पर ₹21 लाख से ज्यादा की इम्पोर्ट ड्यूटी लगी है। यानी, कीमत करीब ₹48 लाख होगी।

    ये ड्यूटी भारत के उस 70% टैरिफ के हिसाब से है, जो $40,000 से कम कीमत वाली इम्पोर्टेड गाड़ियों पर लगता है। इसमें अतिरिक्त शुल्क भी शामिल हैं।

    Post Views: 300
    breaking news Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    अगले 24 घंटों हालत खराब कर देगी गर्मी, इन 10 जिलों में 50 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    May 25, 2026

    आज ही किचन से बाहर निकालकर फेंक दें ये 5 चीजें, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

    May 25, 2026

    चंद्र का रहस्य: जब भावनाएं बनती हैं जीवन का असली रंगमंच: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय

    May 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raigarh

    अगले 24 घंटों हालत खराब कर देगी गर्मी, इन 10 जिलों में 50 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    By DabangMay 25, 20260

    रायगढ़:- प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 24…

    आज ही किचन से बाहर निकालकर फेंक दें ये 5 चीजें, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

    May 25, 2026

    चंद्र का रहस्य: जब भावनाएं बनती हैं जीवन का असली रंगमंच: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय

    May 25, 2026

    25 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहले दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.