Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » दो युवकों ने चूड़ी-सिंदूर, कटे नींबू रखे, दूसरे घर के दरवाजे में लगाई आग, और फिर….
    छत्तीसगढ़

    दो युवकों ने चूड़ी-सिंदूर, कटे नींबू रखे, दूसरे घर के दरवाजे में लगाई आग, और फिर….

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediApril 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई कैंप-1 इलाके में एक घर के सामने तंत्र-मंत्र और जादू टोना करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात एक घर के दरवाजे के सामने मुर्गे की बली देकर, कटे नींबू में सुई चुभोकर, सफेद कपड़े पर सिंदूर और काली चूड़ियां फेंक कर जाते दो युवक सीसीटीवी में कैद हो गए। वहीं पड़ोस के दूसरे घर में दरवाजे के नीचे पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

    मामला छावनी थाना इलाके के कैंप-1 सुंदर नगर का है। यहां के रहवासी एस नरेश के घर में तंत्र-मंत्र किया गया है। सुबह 4 बजे जब एस नरेश उठे और घर का दरवाजा खोला तो वो काफी डर गए। उन्होंने तुरंत घर का दरवाजा बंद कर लिया। पत्नी रामलुमा को बाहर जाने से मना किया। इसके बाद उन्होंने बेटे एस बाला राजू को फोन कर जानकारी दी। नरेश के मुताबिक उन्हें दो लोगों पर शक है। पुरानी रंजिश में उन्होंने ऐसा किया होगा।

    पड़ोस के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश

    जानकारी मिलते ही बेटा एस बाला राजू घर पहुंचा। उसने देखा कि मोहल्ले में भीड़ लगी है। लोग काफी डरे हैं। उसने लोगों को समझाया कि जादू टोना कुछ नहीं होता। ये किसी ने शरारत की है। इसके बाद उसने छावनी थाने में शिकायत की। पुलिस के आने पर जांच करने के बाद टोना टोटका का सामान घर के सामने से हटाया गया।

    एस नरेश और उनकी पत्नी का कहना है कि मोहल्ले में दो तीन लोगों से उनकी कुछ पुरानी रंजिश है, उन्हीं के द्वारा ये सारा खेल खेला गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

    सीसीटीवी फुटेज में दो लड़के दिखे मुर्गा फेंकते

    एस नरेश के घर और आसपास कई घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उस कैमरे में दो आरोपियों की तस्वीर कैद हुई है। जिनके चेहरे कपड़े से ढके थे, वो लोग एक स्कूटी से आए। उन्होंने एक मुर्गा का गला काटा और उसे एस नरेश के घर की बाउंड्री के अंदर फेंका।

    साथ ही एक कपड़े में लाल सिंदूर, काली चूड़ी, कटे नींबू, जिसमें सुई घुसी हुई फेंका और भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान कर रही है।

    एक युवक के घर को जलाने की कोशिश

    बाला राजू के साथ घूमने वाले एक लड़के बी विक्की के घर को भी आरोपियों ने शुक्रवार रात निशाना बनाया। उन्होंने विक्की के घर के बाहर गेट से पेट्रोल कमरे के अंदर डाला और फिर आग लगा दी।

    गनीमत यह रही गेट लोहे का था और गेट के बाहर से विक्की के घरवाले सोए थे तो जाग गए और तुरंत पानी से आग को बुझा दिया, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

    पहले भी जला चुके हैं विक्की की बाइक

    आरोपियों ने ऐसा पहली बार नहीं किया, उन्होंने इससे पहले भी बाला राजू के खिलाफ पेवर ब्लॉक से बने पॉथवे पर गाली और अश्लील शब्द लिखे थे। इसके साथ ही 5 नवंबर 2024 में बी विक्की के घर के बाहर खड़ी बाइक को आग के हवाले कर दिया था।

    पुलिस ने मामला तो दर्ज किया, लेकिन अज्ञात आरोपी होने के चलते फाइल को कचरे की टोकरी में डाल दिया। अगर पुलिस उसी समय आरोपी आरोपी को पकड़ लेती तो यह घटना नहीं होती।

    मोहल्ले के लोगों में आक्रोश

    इस घटना के बाद से मोहल्ले में काफी आक्रोश है। बी बाला राजू और मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही कहा है कि इस बीच उनके साथ जो भी अनहोनी होगी इसके लिए पुलिस जिम्मेदारी होगी।

    Post Views: 440
    Bhilai Big Breaking Big news Breaking breaking news CG Big Breaking CG Big News CG Breaking CG BREAKING NEWS Cg Latest News Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Today Today khabar Today news दबंग राजधानी भिलाई
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    By DabangMay 7, 20260

    उत्तरप्रदेश :- सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक नाबालिग प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक…

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026

    CG: 79 शिक्षकों पर गिरेगी गाज: 3 से 6 साल तक के लिए बैन, इंक्रीमेंट पर भी रोक, सरकार को भेजी गयी अनुशंसा, देखिये शिक्षकों की लिस्ट

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.