Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » चीन में 5 करोड़ युवा रह जाएंगे कुंवारे! शादी के लिए नहीं चलेगी विदेशी दुल्हन, जानें क्या है ड्रैगन की परेशानी
    देश विदेश

    चीन में 5 करोड़ युवा रह जाएंगे कुंवारे! शादी के लिए नहीं चलेगी विदेशी दुल्हन, जानें क्या है ड्रैगन की परेशानी

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 28, 2025Updated:May 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चीन में 5 करोड़ युवा रह जाएंगे कुंवारे! शादी के लिए नहीं चलेगी विदेशी दुल्हन, जानें क्या है ड्रैगन की परेशानी

    बीजिंग। चीन में पुरुषों और महिलाओं के अनुपात में ज्यादा अंतर वहां की युवा आबादी के लिए खतरा बन गई है। 2020 की जनगणना के मुताबिक वहां 105 पुरुषों पर 100 महिलाएं हैं। 10-14 आयु वर्ग में यह अनुपात 118 पुरुष प्रति 100 महिला है। इस असमानता की वजह से चीन में कई पुरुषों की शादी नहीं हो पा रही है। कई लोग इस वजह से तस्करों के चक्कर में पड़कर अपना पैसा गंवा रहे हैं। इस ठगी को रोकने के लिए चीन ने यह एडवाइजरी जारी की है।

    बांग्लादेश में चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें बांग्लादेश में रहने वाले चीनी नागरिकों को ऑनलाइन डेटिंग और शादी के झूठे प्रस्तावों से बचना चाहिए। बयान में कहा गया है कि शादी के लिए विदेशी पत्नी खरीदने की सोचना भी गलत है।

    बीजिंग न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में लाओस की एक युवा लड़की से शादी कराने के लिए 2 लाख युआन (करीब 24 लाख रुपए) की मांग की गई थी। कुछ लोग इस धोखाधड़ी में फंस भी गए थे।

    चीन में 5 करोड़ लोगों की शादी कभी नहीं हो पाएगी एक रिपोर्ट के मुताबिक 2020 से 2050 तक चीन में करीब 3 से 5 करोड़ पुरुषों की कभी शादी नहीं हो पाएगी। इस वजह से कई लोग विदेशों से दुल्हन लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वे तस्करों का सहारा लेते हैं। वे बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, वियतनाम और कंबोडिया जैसे गरीब देशों से महिलाओं और लड़कियों को चीन ले जाते हैं।

    तस्कर इन महिलाओं को अच्छी नौकरी, बेहतर जीवन, या शादी का झांसा देकर चीन लाते हैं, लेकिन वहां उन्हें जबरन विवाह या यौन शोषण के लिए बेच दिया जाता है। 2019 की ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार-चीन सीमा पर कम सुरक्षाकर्मियों की वजह से तस्करों को बढ़ावा मिला है।

    हालांकि चीन में जियामेन यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने अक्टूबर 2024 में सुझाव दिया था कि विदेशों से दुल्हन आयात करना चाहिए, ताकि देश में शादी की गिरती दर और लड़का-लड़की के असंतुलन की समस्या दूर की जा सके। उनके इस बयान की इंटरनेट पर भारी आलोचना हुई। अब चीनी दूतावास की एडवाइजरी से इंटरनेट पर नई बहस शुरु हो गई है।

    Post Views: 290
    Bangladesh Big Breaking Big news Breaking breaking news China Dhaka Hindi Khabar Hindi News Kuware Latest Khabar Latest news Linganupat Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हेल्थ

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    By DabangMay 18, 20260

    पेरिफेरल आर्टरी डिजीज ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसमें धमनियों में फैट…

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.