Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रेम विवाह का बुरा अंजाम: इश्क देवर ने किया, गोली भाभी को लगी! प्रतिशोध की आग में सनकी पिता ने घर में घुसकर ली जान

    May 22, 2026

    CG: शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

    May 22, 2026

    CG: घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    May 22, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 22
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » बीजापुर में 1 करोड़ 18 लाख के 31 ईनामी नक्सली ढेर
    छत्तीसगढ़

    बीजापुर में 1 करोड़ 18 लाख के 31 ईनामी नक्सली ढेर

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediFebruary 14, 2025Updated:February 14, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजापुर।छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मारे गए 31 नक्सलियों में से 28 की पहचान हो गई है। इनपर कुल 1 करोड़ 18 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इन 28 नक्सलियों में से एक पर 8 लाख रुपए तो वहीं 16 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था। जबकि 11 नक्सली 2 लाख रुपए के इनामी थे। अन्य 3 नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

    पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में नक्सलियों के वेस्ट बस्तर डिविजन कमेटी का नक्सली हूंगा कर्मा उर्फ सोनकू भी मारा गया है। ये DVCM कैडर का था। इसपर 8 लाख रुपए का इनाम था। साल 2006 में मुर्किनार कैंप अटैक, साल 2007 में रानीबोदली कैंप अटैक, साल 2013 में नुकनपाल एंबुश और साल 2025 में अंबेली में IED ब्लास्ट की घटना में शामिल था।

    ये नक्सलियों के टॉप लीडर्स में से एक था। बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, हूंगा साल 1996 से नक्सल संगठन से जुड़कर काम कर रहा था। बीजापुर जिले में हत्या, लूट, अपहरण, पुलिस पर हमला करने जैसे कई मामलों 8 अपराध दर्ज हैं। IG का कहना है कि 31 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ है, ये पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है।

    इनकी हुई पहचान

    नक्सलीकैडरइनाम
    हूंगा कर्मा उर्फ सोनकूDVCM, बस्तर डिविजन कमेटी सचिव8 लाख रुपए इनाम
    सुभाष ओयामACM (एरिया कमेटी मेंबर)5 लाख रुपए इनाम
    सन्नू उइकाACM (एरिया कमेटी मेंबर)5 लाख रुपए इनाम
    मनीराम कुहरामीACM (एरिया कमेटी मेंबर)5 लाख रुपए इनाम
    अमर मंडावीACM (एरिया कमेटी मेंबर)5 लाख रुपए इनाम
    भरत ठाकुरACM (एरिया कमेटी मेंबर)5 लाख रुपए इनाम
    सरोज अवलमACM (एरिया कमेटी मेंबर)5 लाख रुपए इनाम
    आयते माड़वीACM (एरिया कमेटी मेंबर)5 लाख रुपए इनाम
    सोनू हपकाACM (एरिया कमेटी मेंबर)5 लाख रुपए इनाम
    मोटू उर्फ केशा पोटामACM (एरिया कमेटी मेंबर)5 लाख रुपए इनाम
    मंगू हेमलाPPCM, प्लाटून नंबर 115 लाख रुपए इनाम
    राजू मज्जीPPCM, प्लाटून नंबर 115 लाख रुपए इनाम
    संजय कुमार कुम्माPPCM, प्लाटून नंबर 115 लाख रुपए इनाम
    सुखमती पोयामPPCM, प्लाटून नंबर 115 लाख रुपए इनाम
    मैनी पूनेमPPCM, प्लाटून नंबर 115 लाख रुपए इनाम
    मीन कुंजामPPCM, प्लाटून नंबर 115 लाख रुपए इनाम
    मैनीPPCM, प्लाटून नंबर 115 लाख रुपए इनाम
    वेड़जा पेंटरामपार्टी सदस्य2 लाख रुपए इनाम
    मेट्टा हनमैयापार्टी सदस्य2 लाख रुपए इनाम
    सन्नू मज्जीपार्टी सदस्य2 लाख रुपए इनाम
    रमेश कुमारपार्टी सदस्य2 लाख रुपए इनाम
    सोनू माड़वीपार्टी सदस्य2 लाख रुपए इनाम
    शांतिपार्टी सदस्य2 लाख रुपए इनाम
    शशिकलापार्टी सदस्य2 लाख रुपए इनाम
    सजंती मड़कमपार्टी सदस्य2 लाख रुपए इनाम
    मल्लीपार्टी सदस्य2 लाख रुपए इनाम
    हिड़मा माड़वीपार्टी सदस्य2 लाख रुपए इनाम
    ज्योति हेमलापार्टी सदस्य2 लाख रुपए इनाम

    नक्सलियों का है कोर इलाका

    दरअसल, मद्देड़ और फरसेगढ़ के बॉर्डर इलाके में जिस जगह पर मुठभेड़ हुई है वो इलाका नक्सलियों का कोर जोन है। ऐसे में जब पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां बड़े लीडर्स का जमावड़ा है तो यहां पहुंचने के लिए 2-3 दिन से पुलिस की प्लानिंग चल रही थी।

    जिसके तहत DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के कमांडोज को ऑपरेशन पर निकाला गया था। यह ऑपरेशन 24 घंटे से भी कम का था। लेकिन सटीक जानकारी और नक्सलियों को घेरने की तगड़ी प्लानिंग के तहत ऑपरेशन लॉन्च किया गया और 31 नक्सलियों को मार गिराया गया। यह अब तक का बीजापुर जिले का सबसे बड़ा ऑपरेशन है।

    अब जानिए कैसे हुआ एनकाउंटर

    1 9 फरवरी को मुठभेड़ हुई, लेकिन इससे पहले पिछले 2-3 दिनों से पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी में नक्सलियों का जमावड़ा है।

    2 पुख्ता खबर मिलने के बाद 8 तारीख को DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों को इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया।

    3 8 तारीख की रात भर जवान इलाके को घेर लिए थे। वहीं 9 तारीख की सुबह करीब 8 बजे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई थी।

    4 शुरुआत में दोनों तरफ से एकाएक फायरिंग हुई। नक्सलियों को संभलने का मौका नहीं मिला। शुरुआती मुठभेड़ में ही जवानों ने करीब 5 से 6 नक्सलियों को मार गिराया।

    5 कुछ देर के लिए मुठभेड़ रुकी। फिर जवान आगे बढ़े। दोबारा नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। सुबह 11 बजे तक 12 नक्सलियों को मार गिराया गया था।

    6 इसी बीच 4 जवान भी घायल हो गए थे। उन्हें किसी तरह घटना स्थल से बाहर निकाला। जिनमें 2 शहीद हो गए।

    7 वहीं शाम 4 बजे तक रुक-रुककर गोलीबारी चलती रही। जब मुठभेड़ रुकी तो जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें कुल 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

    जवान हुए शहीद

    नरेश ध्रुव, DRG हेड कॉन्स्टेबल, बलौदाबाजार
    वासित रावटे, STF कॉन्स्टेबल, बालोद
    ये जवान हुए घायल

    जग्गू कमलू, DRG कॉन्स्टेबल
    गुलाब मंडावी, STF कॉन्स्टेबल

    Post Views: 355
    Big Breaking Bijapur breaking news CG Big Breaking Cg Latest News Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Today Today khabar Today news दबंग राजधानी नक्सली ढेर बीजापुर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    प्रेम विवाह का बुरा अंजाम: इश्क देवर ने किया, गोली भाभी को लगी! प्रतिशोध की आग में सनकी पिता ने घर में घुसकर ली जान

    May 22, 2026

    CG: शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

    May 22, 2026

    CG: घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    May 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    जुर्म

    प्रेम विवाह का बुरा अंजाम: इश्क देवर ने किया, गोली भाभी को लगी! प्रतिशोध की आग में सनकी पिता ने घर में घुसकर ली जान

    By DabangMay 22, 20260

    बिहार:- मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक…

    CG: शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

    May 22, 2026

    CG: घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    May 22, 2026

    त्विषा शर्मा केस में दो घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नहीं हो पाया समर्थ सिंह का सरेंडर, अब पुलिस भोपाल कोर्ट में करेगी पेश

    May 22, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.