Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: भाई की शादी से लौटने के अगले दिन युवक की बेहरमी से हत्या, मिली खून से लथपथ लाश

    May 10, 2026

    प्रेमिका को उसकी मासूम बेटी के साथ जबरन उठा ले गया प्रेमी, देखते रह गए बेबस माता-पिता

    May 10, 2026

    CG: आखिरी सफर.. बस में बैठे-बैठे यात्री की मौत, इलाहाबाद से बिलासपुर तक का लिया था टिकट

    May 10, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 10
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » चुनाव ड्यूटी से गायब रहे 2 शिक्षक निलंबित..118 अधिकारी-कर्मचारियों को ट्रेनिंग से अनुपस्थिति पर थमाया गया नोटिस..
    छत्तीसगढ़

    चुनाव ड्यूटी से गायब रहे 2 शिक्षक निलंबित..118 अधिकारी-कर्मचारियों को ट्रेनिंग से अनुपस्थिति पर थमाया गया नोटिस..

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediFebruary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़। रायगढ़ में चल रहे नगरीय निकाय निर्वाचन के बीच चुनावी कार्यों में लापरवाही के चलते 2 शिक्षकों को निलंबित किया गया है। दोनों शिक्षकों की ड्यूटी रायगढ़ नगर निगम हेतु मतदान दल में लगाई गई थी। किंतु 10 फरवरी को केआईटी परिसर में मतदान सामग्री वितरण के दौरान दोनों अनुपस्थित रहे। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार काश्मीर कुजूर, शिक्षक, माध्यमिक शाला आश्रम तेंदुमुड़ी, विकासखण्ड-खरसिया और अखिल शर्मा, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला बालक, हमालपारा, विकास खण्ड-खरसिया की ड्यूटी रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के मतदान दलों में लगाई गई थी। किंतु 10 फरवरी 2025 को केआईटी रायगढ़ में मतदान सामग्री प्राप्त करने के दौरान उक्त दोनों शिक्षक अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए।

    उक्त कृत्य छ.ग.सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियमों के विपरित होकर छ.ग.सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 के तहत दंडनीय होने के कारण दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी खरसिया निर्धारित किया गया है।

    118 लोगों को ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी

    उप जिला निर्वाचन अधिकार रवि राही ने बताया कि निर्वाचन संपन्न कराने मतदान दलों का गठन कर उसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसकी ट्रेनिंग विभिन्न चरणों में की गई थी। जिसमें 118
    अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

    Post Views: 300
    breaking news CG Big Breaking CG BREAKING NEWS Cg Latest News Cg news chhattisgarh Chhattisgarh Big news Chhattisgarh news Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raigarh Raipur Today Today khabar Today news चुनाव ड्यूटी से गायब रहे 2 शिक्षक निलंबित छतीसगढ़ दबंग राजधानी रायगढ़
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: भाई की शादी से लौटने के अगले दिन युवक की बेहरमी से हत्या, मिली खून से लथपथ लाश

    May 10, 2026

    प्रेमिका को उसकी मासूम बेटी के साथ जबरन उठा ले गया प्रेमी, देखते रह गए बेबस माता-पिता

    May 10, 2026

    CG: आखिरी सफर.. बस में बैठे-बैठे यात्री की मौत, इलाहाबाद से बिलासपुर तक का लिया था टिकट

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: भाई की शादी से लौटने के अगले दिन युवक की बेहरमी से हत्या, मिली खून से लथपथ लाश

    By DabangMay 10, 20260

    कोरबा:- बरपारा-कोहड़िया क्षेत्र में रविवार सुबह 27 वर्षीय युवक की नुकीले हथियार से गोदकर हत्या…

    प्रेमिका को उसकी मासूम बेटी के साथ जबरन उठा ले गया प्रेमी, देखते रह गए बेबस माता-पिता

    May 10, 2026

    CG: आखिरी सफर.. बस में बैठे-बैठे यात्री की मौत, इलाहाबाद से बिलासपुर तक का लिया था टिकट

    May 10, 2026

    CG: PF लोन पास कराने के बदले 10 हजार रुपये मांग रहा था क्लर्क, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

    May 10, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.