Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026

    CG: युवक की पीट-पीटकर हत्या, महानदी किनारे रेत में दफनाया शव, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार

    May 29, 2026

    CG: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए एक बच्चे की मां और युवक, VIDEO वायरल होते ही कोरबा में मचा बवाल

    May 29, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 29
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » आज छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में यलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश; अगले 5 दिन तेज गर्मी से मिलेगी राहत
    छत्तीसगढ़

    आज छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में यलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश; अगले 5 दिन तेज गर्मी से मिलेगी राहत

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 16, 2025Updated:May 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। प्रदेश में अगले 5 दिन तेज गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान बस्तर संभाग और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के 19 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली गिरने, गरज-चमक और हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

    गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, बस्तर के जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इससे साफ है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है।

    रायपुर रहा सबसे गर्म 

    15 मई को रायपुर में टेम्प्रेचर 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वही रात का तापमान 29.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने आज भी रायपुर में दिन का तापमान 41 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना जताई है। रायपुर में आज आंशिक रु से बादल छाए रहने और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

    बिलासपुर में पारा 40 डिग्री के पार 

    यहां दिन का पारा 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री रहा वहीं बिलासपुर संभाग के मुंगेली जिले में दिन का पारा 40.3°C, रायगढ़ में 40.5 °C गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में 39.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

    बस्तर संभाग में 5 दिन अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और टर्फ के कारण बस्तर संभाग के जिलों में अगले 5 दिन आंधी-बारिश जैसे हालात रहेंगे। पिछले 24 घंटे में जगदलपुर में 10 मिलीमीटर बारिश हुई।गुरुवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा। जो सामान्य के करीब 3.4 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा।

    दुर्ग में पारा 40 डिग्री के करीब

    गुरुवार को दुर्ग में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहा यहां पारा 39.6 डिग्री रिकार्ड किया गया । वही न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दुर्ग संभाग के जिलों में आज गर्मी मसे राहत मिलगी।

    अगले 2 दिन गरज चमक की स्थिति ज्यादा

    मौसम विज्ञानी गायत्री वाणी कंटिभोटला ने बताया कि पिछले 2 दिनों से मुख्य रूप से बस्तर संभाग में बिजली गिरने के साथ और गरज चमक की संभावना बढ़ने वाली है। ऐसी स्थिति अगले 4 से 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगी।

    वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में ऐसी स्थिति थोड़ी कम रहेगी। लेकिन अगले 2 दिन प्रदेश में गरज चमक के साथ बिजली गिरने के गतिविधियां बढ़ेंगी।

    Post Views: 926
    Balodabajar Bastar Big Breaking Bilaspur Breaking breaking news CG Big Breaking Cg Latest News Cg news chhattisgarh Dhamtari Durg Hindi Khabar Hindi News Kanker Kondagaon Korba Korba news Latest Khabar Latest news Raipur Rajnandgaon Today Today khabar Today news दबंग राजधानी मौसम मौसम विभाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026

    CG: युवक की पीट-पीटकर हत्या, महानदी किनारे रेत में दफनाया शव, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार

    May 29, 2026

    CG: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए एक बच्चे की मां और युवक, VIDEO वायरल होते ही कोरबा में मचा बवाल

    May 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    By DabangMay 29, 20260

    ज्योतिष शास्त्र में शुक्र (Venus) को सुख, समृद्धि, सौंदर्य, कला, रोमांस और भौतिक सुख-सुविधाओं का…

    CG: युवक की पीट-पीटकर हत्या, महानदी किनारे रेत में दफनाया शव, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार

    May 29, 2026

    CG: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए एक बच्चे की मां और युवक, VIDEO वायरल होते ही कोरबा में मचा बवाल

    May 29, 2026

    CG: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ कई निरीक्षकों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश, देखें किसकी कहां हुई तैनाती

    May 29, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.