Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, सतारा जिला सरकारी अस्पताल में हुई सर्जरी
    महाराष्ट्र

    महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, सतारा जिला सरकारी अस्पताल में हुई सर्जरी

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: महाराष्ट्र के सातारा में एक महिला ने सितंबर को अपने तीसरे प्रसव के दौरान चार शिशुओं को जन्म दिया. यह कठिन प्रसव सर्जरी सातारा जिला सरकारी अस्पताल में की गई. क्रांतिसिंह नाना पाटिल सामान्य अस्पताल में शनिवार को एक महिला ने अपने तीसरे प्रसव के दौरान चार शिशुओं को जन्म दिया. इनमें तीन बच्चियां और एक बच्चा शामिल हैं.

    जिला अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने यह कठिन सर्जरी की और शिशुओं की हालत में स्थिर है. हालांकि, नवजात शिशुओं का वजन कम होने के कारण उन्हें ICU में रखा गया है. जन्म देने वाली महिला मूल रूप से पुणे जिले की रहने वाली है और उसका परिवार काम के सिलसिले में कोरेगांव तालुका में रहता है.गर्भवती होने के कारण उसे जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

    डॉक्टरों की सराहना

    प्रसूति विभाग के डॉ सदाशिव देसाई, डॉ तुषार मसराम, एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ नीलम कदम, डॉ दीपाली राठौड़ ने अथक प्रयास किया. इसी के चलते यह कठिन प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इसके लिए डॉक्टरों की सराहना की जा रही है.

    मूल रूप से पुणे जिले के सासवड़ और वर्तमान में कोरेगांव जिले की रहने वाली सतारा की एक गर्भवती महिला को शुक्रवार शाम सतारा जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्त्री रोग विभाग के विशेषज्ञों ने जब उसकी जांच की, तो पता चला कि उसके गर्भ में चार बच्चे हैं.

    वर्तमान में शिशु स्वस्थ

    डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत सर्जरी की और महिला का प्रसव कराया. चूंकि चारों शिशुओं का वजन 1200 से 1600 ग्राम के बीच था, इसलिए उन्हें ICU में रखा गया. महिला को विशेष उपचार सेवाएं भी प्रदान की गईं. मां और नवजात शिशु वर्तमान में स्वस्थ हैं.

    पहली बार हुआ दुर्लभ प्रसव

    डॉक्टरों ने बताया कि जिला अस्पताल में ऐसा दुर्लभ प्रसव पहली बार हुआ है. महिला इससे पहले दो बच्चों को जन्म दे चुकी है. पहले प्रसव में उसके जुड़वां बच्चे हुए थे और दूसरे प्रसव में एक ही बच्चा हुआ था. अब तीसरे प्रसव में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है.

    Post Views: 370
    Bacche breaking news Doctor Hindi Khabar Hindi News Hospital Jila asptal Latest Khabar Latest news Maharashtra Mumbai Satara Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    By DabangMay 17, 20260

    नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026

    एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में भिड़ंत, 5 की मौत, 22 घायल

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.