Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: यात्रियों से भरी बस पलटी, चीख-पुकार में बदला मंजर

    May 3, 2026

    धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे शुगर मरीज, जानिए लक्षण, कारण और एक्सपर्ट से निवारण

    May 3, 2026

    CG: क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: ठेले पर पति को लादकर पत्नी पहुंची गंज थाने, जेल शिक्षक पर कैदियों से पिटवाने का आरोप
    Raipur

    CG: ठेले पर पति को लादकर पत्नी पहुंची गंज थाने, जेल शिक्षक पर कैदियों से पिटवाने का आरोप

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ठेले पर पति को लादकर पत्नी पहुंची रायपुर गंज थाने, जेल शिक्षक पर कैदियों से पिटवाने का आरोप

    रायपुर:- सेंट्रल जेल में न्यायिक रिमांड पर बंद श्याम देशमुख के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत सामने आई है. पीड़ित ने जेल के शिक्षक नेतराम नाकतोड़े पर कैदियों से पिटवाने का आरोप लगाया है. कुनबी समाज के सचिव पीड़ित श्याम देशमुख, अध्यक्ष देवराज पारधी और पुरुषोत्तम तोड़रे समाज से जुड़े एक मामले में 4 जून से न्यायिक रिमांड पर रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद थे. शुक्रवार को उन्हें जमानत मिली.

    कैदियों से जेल में पिटवाने का आरोप: जमानत मिलने के बाद श्याम देशमुख के साथ ही उनके समाज के लोग सेंट्रल जेल के शिक्षक और कैदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर राजधानी के गंज थाना पहुंचे थे. जिसके बाद शनिवार को पीड़ित श्याम देशमुख की पत्नी शिल्पा देशमुख अपने पति को ठेले पर बिठाकर सड़कों में घूमकर न्याय की मांग कर रही है. वहीं इस पूरे मामले में गंज पुलिस का कहना है कि आवेदन मिला है और इसकी जांच जेल प्रबंधन के द्वारा की जाएगी. रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

    रायपुर के सेंट्रल जेल के शिक्षक नेतराम नाकतोड़े और वहां के कैदियों ने मिलकर मेरे साथ अत्याचार किए है. अत्याचार करने के साथ ही मारपीट भी की गई है. जिसकी वजह से मेरा पैर फैक्चर हो गया है. डंडे और चप्पल से पीठ और पैर पर वार किया गया है: श्याम देशमुख, पीड़ित

    जेल में बंद मेरे पति को प्रताड़ित किया गया है. मारा गया है और धमकी दी गई है. हमें न्याय चाहिए और दोषियों के खिलाफ FIR होनी चाहिए. 12 घंटे बीत चुके हैं बावजूद इसके अब तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं की गई है. प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की गई है. मेरे पति चल नहीं पा रहे हैं इस वजह से उन्हें ठेले पर बिठाकर लाना पड़ा. इसके साथ ही सेंट्रल जेल के शिक्षक नेतराम नाकतोड़े को बर्खास्त किया जाए: शिल्पा देशमुख, पीड़ित श्याम देशमुख की पत्नी

    जेल प्रबंधन को दी जाएगी जानकारी: वही इस पूरे मामले पर गंज थाना प्रभारी दीपक पासवान का कहना है कि “श्याम देशमुख एक आवेदन दिया है जिसमें सेंट्रल जेल के शिक्षक और कैदियों पर मारपीट के आरोप लगाए गए. पीड़ित से आवेदन ले लिया गया है. इस मामले की जांच जेल प्रबंधन के द्वारा की जाएगी, क्योंकि घटना जेल के अंदर की है. रिपोर्ट आने के बाद जो भी वैधानिक कार्यवाही होगी वह गंज पुलिस के द्वारा की जाएगी.

    Post Views: 665
    Aaropi Arrested breaking news Cg news chhattisgarh Fir Fir report Ganj thana Giraftar Hindi Khabar Hindi News jail teacher accused of getting prisoners to beat him up Kaidi Latest Khabar Latest news Marpit Pati patni Police Raipur Report Shikshak Thana Today khabar Wife reached Ganj police station carrying her husband on a cart दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: यात्रियों से भरी बस पलटी, चीख-पुकार में बदला मंजर

    May 3, 2026

    धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे शुगर मरीज, जानिए लक्षण, कारण और एक्सपर्ट से निवारण

    May 3, 2026

    CG: क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Janjgir - Champa

    CG: यात्रियों से भरी बस पलटी, चीख-पुकार में बदला मंजर

    By DabangMay 3, 20260

    जांजगीर-चांपा:- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. कोरबा के…

    धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे शुगर मरीज, जानिए लक्षण, कारण और एक्सपर्ट से निवारण

    May 3, 2026

    CG: क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

    May 3, 2026

    राजधानी में एसी ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, जिंदा जल गए 9 लोग और कई झुलसे, सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.