उत्तर प्रदेश:- बरेली जिले के सिरौली इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. सिरौली थाना क्षेत्र के बरसेर गांव में प्रेमी से शादी की जिद करना युवती क्रांति को भारी पड़ गया. बेटी की जिद से खफा पिता और भाई ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद लोगों और रिश्तेदारों को पिता और भाइयों ने बताया कि उल्टी-दस्त से क्रांति की मौत हो गई. कुछ ही देर बाद कई लोगों से कहा कि उसकी जहर खाने से मौत हुई है. बार-बार लोगों के सामने बयान बदलने से पिता और भाई शक के घेरे में आ गए.
उधर, क्रांति की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने पिता और दो भाइयों को हिरासत में लिया. सख्ती से पूछताछ में तीनों ने बुधवार (27 मई, 2026) को तीनों ने क्रांति की हत्या की बात कबूल कर ली.पिता ने बताया कि उनकी बेटी क्रांति संभल जिले के रहने वाले युवक से प्यार करती थी. इसके सात ही वह प्रेमी से शादी करने की जिद करने लगी. उसे बहुत समझयाा गया, लेकिन नहीं मानने पर गुस्से में पिता और भाइयों ने क्रांति की गला दबाकर हत्या कर दी.
सोमवार (25 मई, 2026) को फोन कॉल पर बात करते देखा तो परिवारवालों ने क्रांति की पिटाई कर दी. पिटाई के बाद रात में ही क्रांति चुपचाप घर से प्रेमी के यहां जाने तो दोनों भाइयों ने उसे पकड़ लिया. नाराज भाइयों और पिता ने घर के आंगन में क्रांति की बुरी तरह से पिटाई की. इसके बाद में उसके गले पर डंडा रखकर दबा दिया,जिससे उसकी जान चली गई.
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने मीडिया को बताया कि वादी और आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसके बाद पता चला कि युवती क्रांति का काफी समय से संभल जिले के युवक से प्रेम प्रसंग था. वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार सहमति नहीं दे रहा था. इस बीच क्रांति ने धमकी दी थी कि वह भागकर शादी कर लेगी. इस पर क्रांति के चाचा महक सिंह ने अपने भाई महेंद्र कश्यप और दो भतीजों आकाश और अमन के खिलाफ मिलकर शादी रची.

