Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रेगनेंसी के दौरान तेज बीप को नजरअंदाज न करें, हो सकता है जानलेव प्रीक्लेम्पसिया, AIIMS के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    May 24, 2026

    सूर्य 6,8,12: पिता-पुत्र का द्वंद्व: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 24, 2026

    साप्ताहिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय(24 से 30 मई 2026)

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » व्यापम लेगी 36 दिनों में 12 परीक्षाएं, सबसे ज्यादा डीएलएड तो एमएससी नर्सिंग में सबसे कम आवेदन
    कारोबार

    व्यापम लेगी 36 दिनों में 12 परीक्षाएं, सबसे ज्यादा डीएलएड तो एमएससी नर्सिंग में सबसे कम आवेदन

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं की शुरुआत 9 जून से हो रही है। 9 जून से 14 जुलाई तक व्यापम 12 परीक्षाएं लेने जा रहा है। इनमें से एक पात्रता परीक्षा है, जबकि शेष 11 प्रवेश परीक्षा है। इन सभी प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन पूर्ण हो चुके हैं। इन सभी परीक्षाओं में 12 लाख 90 हजार 604 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सर्वाधिक आवेदन डीएलएड प्रवेश परीक्षाओं के लिए व्यापम को प्राप्त हुए हैं। 3 लाख 5 हजार 629 छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया है। यह संख्या बीएड से भी अधिक है। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए व्यापम को 2 लाख 53 हजार 649 आवेदन मिले हैं।

    यह पहली बार है, जब बीएड से अधिक आवेदन डीएलएड प्रवेश परीक्षाओं के लिए मिले हैं। शिक्षाविदों के अनुसार, प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन के लिए केवल डीएलएड को ही मान्य किए जाने संबंधित सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसमें परीक्षार्थियों की दिलचस्पी बढ़ी है। प्रदेश में बीएड की 14 हजार 600 सीटें हैं, जबकि डीएलएड सीटों की संख्या 7 हजार ही है। अर्थात इस बार बीएड से दोगुनी मारामारी डीएलएड में प्रवेश के लिए होगी।

    सबसे कम आवेदन एमएससी नर्सिंग में

    व्यापम को सबसे कम आवेदन एमएससी नर्सिंग के लिए मिले हैं। इसके लिए मात्र 5 हजार 615 छात्रों ने आवेदन किए हैं। इसके अलावा एमसीए के लिए भी मात्र 7 हजार 295 आवेदन मिले हैं। इन दोनों ही विषयों में छात्रों की दिलचस्पी घटती जा रही है। इसी तरह इंजीनियरिंग की तुलना में कृषि पाठ्यक्रम में छात्रों की रुचि अधिक है। पीईटी के लिए जहां व्यापम को 22 हजार 854 आवेदन मिले हैं, तो वहीं इससे दोगुने आवेदन प्री एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए मिले हैं। पीएटी के लिए 46 हजार 275 छात्रों ने फॉर्म भरे हैं। लाखों की संख्या में शामिल हो रही परीक्षार्थियों को देखते हुए व्यापम ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। बीते दिनों व्यापम द्वारा नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक भी ली गई। इसें उन्हें परीक्षा कार्य संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

    कितने आवेदन

    पीईटी22,854
    पीपीएचटी37076
    पीएटी46,275
    पीपीटी32,875
    एमसीए7295
    बीएससी नर्सिंग52,628
    एमएससी नर्सिंग5,615
    पोस्ट बेसिक नर्सिंग7,189
    बीएड2,53,649
    डीएलएड3,05,629
    बीए-बीएससी बीएड37,037
    टेट4,82,482
    Post Views: 605
    Cg news chhattisgarh Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    प्रेगनेंसी के दौरान तेज बीप को नजरअंदाज न करें, हो सकता है जानलेव प्रीक्लेम्पसिया, AIIMS के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    May 24, 2026

    सूर्य 6,8,12: पिता-पुत्र का द्वंद्व: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 24, 2026

    साप्ताहिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय(24 से 30 मई 2026)

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हेल्थ

    प्रेगनेंसी के दौरान तेज बीप को नजरअंदाज न करें, हो सकता है जानलेव प्रीक्लेम्पसिया, AIIMS के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    By DabangMay 24, 20260

    प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली गंभीर बीमारी प्रीक्लेम्पसिया को लेकर AIIMS दिल्ली ने बड़ा अलर्ट…

    सूर्य 6,8,12: पिता-पुत्र का द्वंद्व: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 24, 2026

    साप्ताहिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय(24 से 30 मई 2026)

    May 24, 2026

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    May 23, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.