गोरखपुर:- आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं, ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें कंप्यूटर शिक्षक छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रोककर उसके साथ किस कर था। इस दौरान छात्रा के भाई और साथ आए युवकों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद छात्रा के भाई और उसके दोस्तों ने कंप्यूटर शिक्षक को कई तमाचे जड़े। गाल पर तमाचा पड़ते ही आरोपी शिक्षक बोला छात्रा को अपनी बहन मानता है। शिक्षक की इस गंदी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
छात्रा के साथ गंदी हरकत करते पकड़ाया शिक्षक
जानकारी के अनुसार, वहीं इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है कि कोचिंग क्लास में छात्रा और शिक्षक के आलाव वहां कोई भी नहीं है, इसका फायदा उठाते हुए शिक्षक छात्रा से किस कर रहा था। दोनों के बीच रोमांस शुरु ही हुआ था तभी छात्रा के भाई वहां पहुँच गए। बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो गोरखपुर के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर सेंटर का है। भाई ने सेंटर पर शिक्षक को अपने बहन के साथ पकड़ा।
शिक्षक बोला एक्स्ट्रा क्लास के लिए रुकी थी
आपत्तिजनक हरकत करते हुए आरोपी टीचर जब पकड़ा गया। भाई ने शिक्षक से पूछा कि क्लास खत्म होने के बाद वह छात्रा के साथ कमरे में क्या कर रहा है। इस पर शिक्षक ने कहा, ये मेरी बहन है। रक्षाबंधन पर मुझे राखी भी बांधी थी। आज अतिरिक्त पढ़ाई के लिए रुकी थी। किस तरह शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

