Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

    May 8, 2026

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » वैल्यूएशन की उलझन या भरोसे की कहानी, निवेशकों के लिए क्या है असली रणनीति, यहां जाने
    कारोबार

    वैल्यूएशन की उलझन या भरोसे की कहानी, निवेशकों के लिए क्या है असली रणनीति, यहां जाने

    DabangBy DabangOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- बाजार में आज सिर्फ एक सवाल गूंज रहा है — क्या टाटा कैपिटल का IPO वाकई “सस्ता सौदा” है या बस नाम का जादू है जो निवेशकों को खींच लाया है? देश के सबसे भरोसेमंद समूहों में से एक, टाटा ग्रुप की यह कंपनी अब पूंजी बाजार में अपने हिस्से की जगह तलाश रही है. और यह सिर्फ एक IPO नहीं, बल्कि 2025 का अब तक का सबसे बड़ा फाइनेंशियल इवेंट बन गया है.

    15,500 करोड़ का सबसे बड़ा IPO — निवेशकों में जबरदस्त उत्साह

    टाटा कैपिटल लिमिटेड ने लगभग 15,500 रुपए करोड़ के इनीशियल पब्लिक ऑफर की घोषणा की है. 7 अक्टूबर को खुले इस इश्यू का आज दूसरा दिन है, और पहले ही दिन यह करीब 40% तक सब्सक्राइब हो चुका था. यह आंकड़ा निवेशकों के उत्साह को दिखाता है — लेकिन बाजार में चर्चा सिर्फ सब्सक्रिप्शन की नहीं, बल्कि वैल्यूएशन की वास्तविकता की भी है।

    वैल्यूएशन पर असली बहस : सस्ता या महंगा?
    कंपनी ने ₹310 से ₹326 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. उच्चतम स्तर ₹326 पर, टाटा कैपिटल की मार्केट वैल्यूएशन लगभग ₹1.38 लाख करोड़ बैठती है.यहां कंपनी का प्राइस-टू-बुक रेशियो (P/B) लगभग 3.4 से 4.1 गुना, और प्राइस-टू-अर्निंग्स रेशियो करीब 32 गुना आता है — जो भारत की अग्रणी NBFCs, जैसे बजाज फाइनेंस और चोलामंडलम फाइनेंस के बराबर है.

    इससे साफ है कि कंपनी ने अपने शेयर डिस्काउंट पर नहीं, प्रीमियम पर पेश किए हैं — और यही जगह है जहां से सस्पेंस शुरू होता है.

    एक्सपर्ट्स की राय : “फेयर, लेकिन ऊंची उड़ान पर
    देवेन चोकसी रिसर्च का कहना है कि टाटा कैपिटल का वैल्यूएशन “करीब-करीब वाजिब” है. कंपनी का RoA रिटर्न ऑन एसेट्स 1.9% और P/B 4.1x है, जबकि NBFC सेक्टर का औसत RoA 3% और P/B 3.7x है.

    खासकर उन निवेशकों के लिए जो ब्रांड वैल्यू और स्थिरता को प्राथमिकता देते हैं.

    भरोसे का IPO या वैल्यूएशन का खेल

    टाटा कैपिटल का IPO एक दिलचस्प मिश्रण है — जहां वित्तीय आंकड़े संयमित हैं, मगर ब्रांड वैल्यू ऊंची है.

    सवाल अब यही है —क्या निवेशक “टाटा” नाम के भरोसे पर दांव लगाएंगे, या वैल्यूएशन की ऊंचाई उन्हें सोचने पर मजबूर करेगी।

    Post Views: 240
    bajar breaking news Hindi Khabar Hindi News Karobar Latest Khabar Latest news Market Nivesh Today khabar Valuation दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

    May 8, 2026

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Gariyaband

    CG: सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

    By DabangMay 8, 20260

    गरियाबंद :- गरियाबंद जिले में आयोजित सुशासन तिहार अब राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद का केंद्र…

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.