Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » आज रात रायपुर पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुरिया दरबार सहित अन्य कार्यक्रमों मे होंगे शामिल, ये है पूरा प्लान
    Raipur

    आज रात रायपुर पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुरिया दरबार सहित अन्य कार्यक्रमों मे होंगे शामिल, ये है पूरा प्लान

    DabangBy DabangOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- 75 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक दशहरा के अंतिम महत्वपूर्ण पड़ाव पर है, जिसमें पहली बार देश के गृहमंत्री शामिल होंगे। रियासत कालीन ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के महत्वपूर्ण रस्म मुरिया दरबार में भारत के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। गृहमंत्री शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रदेश बीजेपी के नेताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं शाह के दौरे से ठीक पहले बीजापुर जिले 103 नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया है।

    आपको बताते चलें कि मुरिया दरबार परंपरा रियासत काल से चली आ रही परंपरा है। इसके तहत रियासत काल में राजा का प्रजा से सीधा संवाद स्थापित करने का मंच होता था, जहां बस्तर के दूर दराज से आए आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि मांझी मुखिया चालकी पाईक नाईक परगहनिया एवं अन्य द्वारा दशहरा पर्व की समाप्ति पर मुरिया दरबार आयोजित की जाती रही। जो वर्तमान दौर मे भी जारी है। जिसमें आदिवासी समुदाय के लोग क्षेत्र की समस्याओं और अपने कष्टों को राजा के समक्ष प्रस्तुत करते थे। यह परंपरा आज भी निरंतर जारी है।

    आपको बता दे छत्तीसगढ़ के मशहूर बस्तर दशहरा में शाह शनिवार को शामिल होंगे। लिहाजा वे आज रात 8:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रात 8:25 बजे से निजी होटल में विश्राम करेंगे। इसके बाद वे कल 4 अक्टूबर की सुबह 11:00 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। 12:10 बजे जगदलपुर में माता दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन व पूजा करेंगे। अमित शाह का बस्तर दौरा काफी मायनों में बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    अमित शाह दोपहर 12:35 बजे सिरहासार भवन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे बस्तर दशहरा का हिस्सा बनेंगे। दोपहर 3:15 मिनट तक जगदलपुर में रहेंगे. इनके दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था BSF और पुलिस प्रशासन की देखरेख में रहेगी।

    Post Views: 250
    Amit shah Bastar Bastar dashahra BJP breaking news Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Kendriy mantri Latest Khabar Latest news Muriya darbar Program Raipur Ravan dahan samaroh Sirhasar bhavan Today breaking news Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    By DabangMay 18, 20260

    रायपुर:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. शाह अब से कुछ देर…

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    डाक्यूमेंट जमा कराने गई छात्रा से टीचर ने की अश्लील हरकत, ये है पूरा मामला

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.