Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    May 4, 2026

    4 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को इस राशि को सताएगी चिंता, काम में आएगी बाधा

    May 4, 2026

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » ये संकेत देख समझ जाएं हार्ट की नसों का काम हो रहा है ठप्प, दिन में दिखते हैं ये लक्षण…
    हेल्थ

    ये संकेत देख समझ जाएं हार्ट की नसों का काम हो रहा है ठप्प, दिन में दिखते हैं ये लक्षण…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediAugust 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : हार्ट हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है क्योंकि, जब दिल अपना काम करता रहता है हमारी जिंदगी भी सुरक्षित रहती है। लेकिन, जैसे ही हार्ट की कार्यक्षमता कम होने लगती है या उसके काम में किसी तरह की रूकावट आने लगती है, कई तरह की परेशानियां शरीर में होने लगती हैं। लोगों की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल और स्मोकिंग जैसी आदतों के कारण हार्ट को नुकसान पहुंचता है। इससे हार्ट से जुड़ी नसें ब्लॉक होने लगती हैं। इस स्थिति में हार्ट खून को ठीक तरीके से पम्प नहीं कर पाता और इससे हार्ट अटैक जैसी स्थितियों का खतरा बढ़ने लगता है।

    नसें ब्लॉक हो जाने के लक्षण

    हार्ट की नसें ब्लॉक हो जाने के बाद सबसे पहले जो लक्षण दिखायी देते हैं उनमें चेस्ट पेन प्रमुख है। वहीं, नसों में ब्लॉकेज के बाद कुछ ऐसे लक्षण भी आपका शरीर दे सकता है जिसे आमतौर पर बहुत मामूली या कॉमन समस्याएं माना जाता है। इन समस्याओं की वजह हार्ट हेल्थ से जुड़ी हुई होगी ऐसा शायद ही कोई सोच पाता है। यहां पढ़ें हार्ट ब्लॉकेज के ऐसे ही लक्षणों के बारे में।

    चक्कर आना

    आमतौर पर कमजोरी, भूख या डिहाइड्रेशन की वजह से लोगों को चक्कर आता है। लेकिन, अगर आपको बार-बार चक्कर आ रहे हैं तो आप इसे नजरअंदाज ना करें। हो सकता है कि आपके हार्ट की नसें ब्लॉक हो गयी हों और उसी की वजह से आपको ये समस्याएं हो रही हों।

    बहुत अधिक थकान

    बिना कोई काम किए थक जाना या हमेशा थकान महसूस करने जैसे लक्षण कमजोर हार्ट के लक्षण हो सकते हैं। साथ ही दिल से जुड़ी हुई नसों में किसी तरह की रूकावट आने से भी आपको थकान महसूस हो सकती है।

    सांस लेने से जुड़ी समस्याएं

    अगर आपके हार्ट की नसें संकरी हो रही हों या उनमें ब्लॉकेज हो तो इससे आपको सांस लेने से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ब्लॉकेज की वजह से सांस फूलने या सांस लेते समय सीने में दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

    मतली

    बार-बार उल्टी करने का मन होना या उल्टी हो जाने की समस्या केवल पेट ही नहीं दिल से भी जुड़ी हुई हो सकती है। अगर, आपके हार्ट की नसों में कोई ब्लॉकेज है तो इसके चलते आपको जी मिचलाने या उबकाई आने जैसे लक्षण दिखायी दे सकते हैं।

    Post Views: 640
    Cg news chhattisgarh Helth Helth Tip's Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raipur Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    May 4, 2026

    4 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को इस राशि को सताएगी चिंता, काम में आएगी बाधा

    May 4, 2026

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हेल्थ

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    By DabangMay 4, 20260

    दिखने में छोटे होने के बावजूद, मेथी के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते…

    4 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को इस राशि को सताएगी चिंता, काम में आएगी बाधा

    May 4, 2026

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.