बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर स्थित छोटू ढाबा के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से हाईवे पर काम कर रही एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
ट्रेलर की चपेट में आने से महिला मजदूर की मौत
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान महिमा कोसले के रूप में हुई है। वह नेशनल हाईवे पर सड़क की सफाई और रखरखाव के कार्य में लगी हुई थी। इसी दौरान मौत बनकर आए ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बजरी से लदा ट्रेलर भी पलट गया। वाहन का नंबर BR-03GC-9045 है। आरोप है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के लिए न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही किसी प्रकार के संकेतक या बैरिकेड्स लगाए गए थे।

