. ।। श्री राधे ।।
???? राधारमणम हरे हरे????
????««« दैनिक पंचांग व राशिफल »»»????????
1 अगस्त 2025, शुक्रवार
कलियुगाब्द…………………..5127
विक्रम संवत्………………….2082
शक संवत्…………………….1947
मास…………………………..श्रावण
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी…………………………..अष्टमी
दुसरे दिन प्रातः 07.23 पर्यंत पश्चात नवमी
रवि……………………..दक्षिणायन
सूर्योदय…….प्रातः 05.58.05 पर
सूर्यास्त……..संध्या 07.08.56 पर
सूर्य राशि………………………कर्क
चन्द्र राशि……………………..तुला
गुरु राशि…………………….मिथुन
नक्षत्र…………………………स्वाति
रात्रि 03.33 पर्यंत पश्चात विशाखा
योग………………………………शुभ
दुसरे दिन प्रातः 05.21 पर्यंत पश्चात शुक्ल
करण…………………………..विष्टि
संध्या 06.11 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु……………………..(नभ:) वर्षा
दिन………………………….शुक्रवार
???????? आंग्ल मतानुसार :-
01 अगस्त सन 2025 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………….1
???? शुभ रंग……………आसमानी
???????? अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.06 से 12.58 तक ।
???????? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.55 से 12.32 तक ।
???? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
।
???? आज का मंत्रः
॥ ॐ नारायणाय नम: ॥
???? सुभाषितानि :-
श्रीमद्भगवतगीता (त्रयोदशोऽध्यायः – क्षेत्रक्षेत्रज्ञविभागयोगो:) –
मयि चानन्ययोगेन भक्तिरव्यभिचारिणी ।
विविक्तदेशसेवित्व- मरतिर्जनसंसदि ॥१३- १०॥ \
अर्थात :
मुझ परमेश्वर में अनन्य योग द्वारा अव्यभिचारिणी भक्ति (केवल एक सर्वशक्तिमान परमेश्वर को ही अपना स्वामी मानते हुए स्वार्थ और अभिमान का त्याग करके, श्रद्धा और भाव सहित परमप्रेम से भगवान का निरन्तर चिन्तन करना ‘अव्यभिचारिणी’ भक्ति है) तथा एकान्त और शुद्ध देश में रहने का स्वभाव और विषयासक्त मनुष्यों के समुदाय में प्रेम का न होना॥10॥
???? आरोग्यं :-
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के घरेलू उपाय –
1. आयरन से भरपूर आहार का सेवन –
आयरन फेफड़ों से शरीर के अन्यक अंगों में ऑक्सी जन पहुंचाने का काम करता है। इम्यून सिस्टम को बढ़ाने और स्वस्थं रहने के लिए शरीर को आयरन की जरूरत पड़ती हैं। हीमोग्लोबिन बढ़ाने के घरेलू उपाय में आपको आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। नेशनल एनीमिया एक्शन काउंसिल के मुताबिक आयरन की कमी, कम हीमोग्लोबिन के स्तर का सबसे आम कारण है। आयरन से समृद्ध खाद्य पदार्थों में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, चुकंदर, टोफू, शतावरी, अंडा, सेब, अनार, खुबानी, तरबूज, कद्दू के बीज, डेट्स, बादाम, किशमिश, आमला और गुड़ शामिल हैं।
???? आज का राशिफल ????
मेष राशि–
सितारे कह रहे हैं कि आज का दिन अन्य दिनों की तरह गतिमान नहीं रहेगा। आपके कामों का विरोध हो सकता है। पुराना रोग सर उठा सकता है। आपके अथक प्रयासों के बाद भी कोई बड़ी समस्या आपकी परेशानियों का सबब बनेगी। नई कार्य योजनाओं पर विचार करेंगे। आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। समय आ चुका है कि आप अपनी कार्य प्रणाली में सुधार करें। यश ,प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होती रहेगी। रूके हुए कार्य गतिमान होंगे। आज के दिन इन्वेस्टमेंट का प्लान बना सकते हैं।नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है।
वृषराशि–
सितारों का संकेत है कि आज का दिन आपका मन ईश्वर में लगेगा। ऐसे योग बन रहे हैं कि आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त हो। लेकिन इन सब के बीच आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना अत्यधिक आवश्यक होगा। धैर्य रखकर कार्य करना उचित होगा। किसी भी विवाद में अपने को ना डालें। बिजनेस में ग्रोथ का समय आ चुका है। बिजनेस पर फोकस रखने से लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आज के दिन आनंदमय रहेगा।
मिथुन राशि –
सितारों का संकेत है कि आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में संपादित करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। बहुमूल्य वस्तुएं खो सकती हैं। सुख वैभव के साधन जुटाने से पहले अच्छी तरह विचार कर लेना आपके लिए उचित होगा। ऐसा कोई कार्य न करें जिसके लिए बाद में आपको ग्लानि हो। आज के दिन आप पर नेगेटिविटी प्रभावी रहेगी।
कर्क राशि –
सितारे कह रहे हैं कि आज के दिन कोई भी बात सोच समझकर के बोलें नहीं तो बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ आज का दिन शानदार बीतेगा। बिजनेस में लाभ होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए उचित समय आ चुका है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य गति से गतिमान रहेगा।
सिंह राशि–
सितारों का संकेत है कि आपके संघर्ष के समाप्त होने का अनुकूल समय आ चुका है। आपके प्रयासों के फलीभूत होने का अद्भुत अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। बिजनेस में मन मुताबिक लाभ प्राप्त करने का सुंदर समय आ चुका है। परिवार के प्रति आपका कमिटमेंट प्रशंसित होगा।
कन्या राशि–
सितारे कह रहे हैं कि आज के दिन आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी पार्टी में जा सकते हैं आज के दिन आपको मन मुताबिक लंच व डिनर करने का मौका मिलेगा। कन्या राशि के स्टूडेंट्स सक्सेस हासिल करेंगे। आज के दिन विवादों से नाता आपको परेशानी में डाल सकता है।
तुला राशि –
यह बात जान लें कि प्रत्येक दिन अन्य दिनों से अलग होता है। मन मुताबिक परिणाम न मिलने से मन खिन्न रहेगा। आज के दिन आपका ध्यान भटक सकता है। सफलता के लिए प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता है। कोई भी निर्णय अपने स्व विवेक से करें। व्यर्थ की बातों में ध्यान देना आपके लिए उचित नहीं है। लाभ प्राप्त करने का अवसर आ चुका है।
वृश्चिक राशि–
स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बहुमूल्य वस्तुएं संभाल कर रखें। चिंता व तनाव से आपका चोली -दामन का साथ होगा। आपके बिजनेस में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यश, प्रतिष्ठा सम्मान की प्राप्ति होगी। धन का आगमन सुचारू रूप से बना रहेगा।
धनु राशि–
सितारों का संकेत है कि किसी भी विवाद से दूर रहना आपके लिए अच्छा होगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। सितारे कह रहे हैं कि आप शॉर्टकट में धन कमाने से बचें। इन्वेस्टमेंट करने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लेना उचित होगा।
मकर राशि–
सितारे कह रहे हैं कि आपका डिसीजन मेकिंग पावर कमजोर रहेगा। इसलिए अच्छी तरह से सोच विचार करके ही निर्णय लें। स्वास्थ्य का पाया आज के दिन कमजोर है। कोई अप्रत्याशित धन लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। बिजनेस में मन- मुताबिक लाभ प्राप्त करेंगे। किसी अनहोनी के आशंका से घिरे रहेंगे।
कुंभ राशि –
यश और प्रतिष्ठा देने वाला समय आ चुका है। कोई भी ऐसी बात ना करें जिससे किसी के मन में ठेस पहुंचे। व्यापार- व्यवसाय में लाभ होगा। लंबे समय से किसी योजना में कार्यरत हैं तो उसमें सफलता के योग बन रहे हैं। आज के दिन बहुमूल्य वस्तुओं को संभाल कर रखें।
मीनराशि –
लंबे समय से अटका हुआ रुपया प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की बातों से ध्यान हटाकर के काम में फोकस करना आपके लिए हितकर होगा। इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच सकते हैं। आज के दिन आलस्य आपका परम शत्रु होगा। पूर्ण मनोयोग से किए गए कार्यों में सफलता सुनिश्चित है।
पं गिरीश पाण्डेय
एस्ट्रो-गुरु भागवत-व्यास
सचिव पुरोहित मंच
जिला महासमुन्द
संपर्क सूत्र-7000217167
संकटमोचन हनुमान मंदिर
मंडी परिसर पिथौरा

