Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा बोगी के अंदर का यह क्लिप, महिला बोली-‘मारेंगे तमाचा’, फिर बुजुर्ग ने कर दिया ये काम

    June 8, 2026

    CG: अब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, पंजीकृत श्रमिकों के लिए वरदान है ये योजना, मिलेगी 10 हजार तक की सहायता

    June 8, 2026

    CG: पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पीटल पहुंची छात्रा निकली गर्भवती, पूछताछ में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

    June 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, June 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » प्रदेश के इस जिले में आत्महत्या के तीन मामलों ने फैलाया मातम, परिवारों में मचा कोहराम,जानिए क्या है मामला
    छत्तीसगढ़

    प्रदेश के इस जिले में आत्महत्या के तीन मामलों ने फैलाया मातम, परिवारों में मचा कोहराम,जानिए क्या है मामला

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 1, 2025Updated:June 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी:- जिले में आत्महत्या के तीन अलग-अलग मामलों ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इन घटनाओं ने न केवल परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक दबावों पर भी सवाल उठाए हैं। भखारा और कुरुद थाना क्षेत्रों में हुई इन दुखद घटनाओं में एक युवक, एक युवती और एक शिक्षक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

    बता दें कि पहले मामले में भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम खरतूली निवासी झमेश्वर साहू 24 वर्ष का शव पचपेड़ी तालाब के किनारे एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, झमेश्वर की शादी दो साल पहले हुई थी। गुरुवार को उसकी पत्नी किसी युवक के साथ चली गई। जब झमेश्वर को पता चला कि उसकी पत्नी पचपेड़ी गांव में है, तो वह उसे वापस लाने गया। पत्नी के इंकार करने पर वह टूट गया और तालाब किनारे पेड़ पर फांसी लगा ली।

    वहीं दूसरे मामले में भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारी में 23 वर्षीय कलिका निषाद ने अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, कलिका की शादी की तैयारियां चल रही थीं। लड़के वालों ने उसे पसंद कर लिया था और जल्द ही घर देखने की प्रक्रिया होनी थी। लेकिन रविवार सुबह अचानक कलिका ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिवार वालों को इस घटना की कोई वजह समझ नहीं आ रही है। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरुद भेजा।

    इसी तरह तीसरे मामले में कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम भोथली निवासी शिक्षक टीकम चंद साहू 44 वर्ष ने आत्महत्या कर ली। टीकम चंद अपनी शिक्षिका पत्नी और दो बच्चों के साथ ड्रीम सिटी में रहते थे और ग्राम सिर्वे के स्कूल में कार्यरत थे। उन्होंने पत्नी को अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जिसके बाद उसकी लाश कन्हारपुरी मुख्य नहर के नीचे एक पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। तीनों मामलों में पुलिस ने आत्महत्या की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी है।

    Post Views: 340
    Atmhatya Bhkhara breaking news Cg news chhattisgarh Fasi Ghatna Hindi Khabar Hindi News Kohram Koliyari Kurud Latest Khabar Latest news Postmardm Raipur there was chaos in the families Three cases of suicide in this district of the state spread mourning Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा बोगी के अंदर का यह क्लिप, महिला बोली-‘मारेंगे तमाचा’, फिर बुजुर्ग ने कर दिया ये काम

    June 8, 2026

    CG: अब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, पंजीकृत श्रमिकों के लिए वरदान है ये योजना, मिलेगी 10 हजार तक की सहायता

    June 8, 2026

    CG: पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पीटल पहुंची छात्रा निकली गर्भवती, पूछताछ में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    सोशल मीडिया

    सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा बोगी के अंदर का यह क्लिप, महिला बोली-‘मारेंगे तमाचा’, फिर बुजुर्ग ने कर दिया ये काम

    By DabangJune 8, 20260

    नई दिल्ली :- सोशल मीडिया पर इन दिनों कई वीडियो वायरल होते हैं। कई वीडियो…

    CG: अब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, पंजीकृत श्रमिकों के लिए वरदान है ये योजना, मिलेगी 10 हजार तक की सहायता

    June 8, 2026

    CG: पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पीटल पहुंची छात्रा निकली गर्भवती, पूछताछ में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

    June 8, 2026

    CG: बदमाशों का कहर, ASI के बेटे पर चढ़ाई गाड़ी, पीछा करने वाले दोस्त को अगवा करके की पिटाई

    June 8, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.