Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: कटहल के नीचे छिपा रखा था 63 लाख का गांजा, पुलिस ने तस्करों का खेल किया खत्म

    June 7, 2026

    CG: गैंगरेप केस में लापरवाही पर गिरी गाज! चौकी प्रभारी सस्पेंड

    June 7, 2026

    पति ने जब इस बात के लिए रोका… तो पत्नी ने पार कर दीं क्रूरता की सारी हदें, काट दिया प्राइवेट पार्ट, लगाने पड़े 4 टांके

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » मनपसंद गाना बजाने को लेकर बारातियों और गांव वालों में मच गया घमासान, मचा हड़कंप
    उत्तरप्रदेश

    मनपसंद गाना बजाने को लेकर बारातियों और गांव वालों में मच गया घमासान, मचा हड़कंप

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 11, 2025Updated:June 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मनपसंद गाना बजाने को लेकर बारातियों और गांव वालों में मच गया घमासान, मचा हड़कंप

    देवरिया:- उत्तर प्रदेश के देवरिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादी समारोह में डांसर और डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर बारातियों व गांव वालों में विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ा कि गाली-गलौज और मारपीट के बाद एक युवक ने 315 बोर के तमंचे से फायरिंग कर दी. इस घटना में एक व्यक्ति को छर्रा लग गया, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है.

    जानकारी के अनुसार, यह घटना श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटहरिया की है.यहां पृथ्वीनाथ कुशवाहा के बेटे की बारात करसडवा बुजुर्ग गांव में महेंद्र कुशवाहा के घर आई थी. बारात एक कॉलेज के ग्राउंड में रुकी थी, जहां आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था.

    द्वारपूजा, जयमाल और भोज के बाद जब डांसर मंच पर आईं, तो बारातियों और गांव के कुछ युवकों के बीच गानों की फरमाइश को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट में बदल गई और इसी बीच एक युवक ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी. इससे अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उपद्रव करने वाले फरार हो चुके थे. पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

    अब पुलिस ने सभी 7 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों में राज कुशवाहा निवासी कटहरिया के पास से एक 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है. अन्य गिरफ्तार आरोपियों में राजू कुमार, रवि कुमार, रितेश कुशवाहा निवासी कटहरिया, संतोष कुशवाहा निवासी रघुनाथपुर, एजाज अंसारी और इरफान अंसारी निवासी करसडवा बुजुर्ग शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

    Post Views: 795
    breaking news Case causing a commotion Dancer Devriya Fir Firing Ghatna Giraftar Hangama Hindi Khabar Hindi News Karasdawa Kartus Katahariya Latest Khabar Latest news Police Raghunathpur Shadi samaroh Shriram thana Tamancha Today khabar Uttarpradesh दबंग राजधानी मचा मचा हड़कंपThere was a fight between the wedding party and the villagers over playing the favourite song मनपसंद गाना बजाने को लेकर बारातियों और गांव वालों में मच गया घमासान
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: कटहल के नीचे छिपा रखा था 63 लाख का गांजा, पुलिस ने तस्करों का खेल किया खत्म

    June 7, 2026

    CG: गैंगरेप केस में लापरवाही पर गिरी गाज! चौकी प्रभारी सस्पेंड

    June 7, 2026

    पति ने जब इस बात के लिए रोका… तो पत्नी ने पार कर दीं क्रूरता की सारी हदें, काट दिया प्राइवेट पार्ट, लगाने पड़े 4 टांके

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Mahasamund

    CG: कटहल के नीचे छिपा रखा था 63 लाख का गांजा, पुलिस ने तस्करों का खेल किया खत्म

    By DabangJune 7, 20260

    महासमुंद:- जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के एक नए और शातिर तरीके का पर्दाफाश…

    CG: गैंगरेप केस में लापरवाही पर गिरी गाज! चौकी प्रभारी सस्पेंड

    June 7, 2026

    पति ने जब इस बात के लिए रोका… तो पत्नी ने पार कर दीं क्रूरता की सारी हदें, काट दिया प्राइवेट पार्ट, लगाने पड़े 4 टांके

    June 7, 2026

    नेता जी का था खूबसूरत महिला से संबंध, प्रेमिका के देवर ने रात को देख लिया; फिर नहीं रख सका खुद पर काबू, कर दिया ये कांड

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.