Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रेम विवाह का बुरा अंजाम: इश्क देवर ने किया, गोली भाभी को लगी! प्रतिशोध की आग में सनकी पिता ने घर में घुसकर ली जान

    May 22, 2026

    CG: शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

    May 22, 2026

    CG: घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    May 22, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 22
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » पीछे-पीछे आ रही थी छोटी बहन, दीदी को आया गुस्सा, गला घोंटकर मार डाला… फिर सुनाई मनगढ़ंत कहानी, ऐसे खुली पोल
    मध्यप्रदेश

    पीछे-पीछे आ रही थी छोटी बहन, दीदी को आया गुस्सा, गला घोंटकर मार डाला… फिर सुनाई मनगढ़ंत कहानी, ऐसे खुली पोल

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediAugust 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- सतना में 15 साल की लड़की ने ऐसा गुनाह किया, जिससे उसका परिवार सदमे में चला गया. लड़की मार्केट जा रही थी. उसकी छोटी बहन के कहा- दीदी मैं भी आपके साथ चलूंगी. मगर बड़ी बहन ने उसे साथ ले जाने से मना कर दिया. फिर भी छोटी बहन उसके पीछे-पीछे जाने लगी. गुस्से में बड़ी बहन ने रास्ते में ही उसका गला घोंट दिया. इससे छोटी बहन की मौत हो गई. घबराकर बड़ी बहन ने छोटी का शव झाड़ियों में फेंक दिया. फिर वापस घर आ गई.घर पहुंचकर वो माता-पिता को गुमराह करने लगी. फिर जांच में सामने आया कि बड़ी बहन ने ही छोटी बहन को मारा है. दरअसल, हत्या की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. सोमवार को कोलगवां थाना पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है.

    मामला कृपालपुर इलाके का है. आरोपी 15 वर्षीय लड़की ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह 16 अगस्त की सुबह बाजार जा रही थी. तभी उसकी छोटी बहन साथ चलने की जिद करने लगी. बार-बार मना करने और थप्पड़ मारने के बावजूद जब वह पीछे आती रही तो मेन रोड के पास गुस्से में आकर उसने छोटी बहन का गला घोंट दिया. जिससे वह झाड़ियों में गिर पड़ी. इसके बाद वह बेफिक्र होकर ऑटो में बैठकर शहर चली गई.

    शव घर लाकर सुनाई कहानी

    करीब तीन घंटे बाद जब वह बाजार से लौटी तो बहन का शव झाड़ियों से उठाकर घर ले आई. परिवार वालों को उसने बताया कि उसे बहन की चप्पल सड़क पर मिली. ढूंढने पर वह झाड़ियों में बेहोश पड़ी मिली थी. परिजन उसे फौरन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    ऐसे खुला कत्ल का सारा राज

    सोमवार को पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी किशोरी को परिवार के सामने बैठाकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की. जिसके बाद वह टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि वह अपनी छोटी बहन की जिद करने और हर बात मां को बताने की आदत से परेशान थी, इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

    Post Views: 825
    Apradh Bahan breaking news Cg news chhattisgarh Cr Crime news Hatya Hindi Khabar Hindi News Jurm Latest Khabar Latest news Madhyapradesh murder Raipur Satna Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    प्रेम विवाह का बुरा अंजाम: इश्क देवर ने किया, गोली भाभी को लगी! प्रतिशोध की आग में सनकी पिता ने घर में घुसकर ली जान

    May 22, 2026

    CG: शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

    May 22, 2026

    CG: घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    May 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    जुर्म

    प्रेम विवाह का बुरा अंजाम: इश्क देवर ने किया, गोली भाभी को लगी! प्रतिशोध की आग में सनकी पिता ने घर में घुसकर ली जान

    By DabangMay 22, 20260

    बिहार:- मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक…

    CG: शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

    May 22, 2026

    CG: घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    May 22, 2026

    त्विषा शर्मा केस में दो घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नहीं हो पाया समर्थ सिंह का सरेंडर, अब पुलिस भोपाल कोर्ट में करेगी पेश

    May 22, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.