Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » युवक का अमर प्रेम, मर चुकी प्रेमिका संग लिए 7 फेरे, मांग में भरा सिंदूर फिर चिता को दी मुखाग्नि
    उत्तरप्रदेश

    युवक का अमर प्रेम, मर चुकी प्रेमिका संग लिए 7 फेरे, मांग में भरा सिंदूर फिर चिता को दी मुखाग्नि

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    युवक का अमर प्रेम, मर चुकी प्रेमिका संग लिए 7 फेरे, मांग में भरा सिंदूर फिर चिता को दी मुखाग्नि

    महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले में एक ऐसी शादी हुई जिसमें पंडित जी उदास मन से जहां मंत्र पढ़ रहे थे, वहीं परिवार संग अन्य नाते-रिश्तेदार और लोग गमगीन थे. मंगलगीत की जगह महिलाएं करुण क्रंदन कर रही थीं. हर आंख से नम थी, आंसू बह रहे थे.

    घटना महाराजगंज के निचलौल की है. यहां की युवती प्रियंका और युवक सन्नी मद्धेशिया का लंबे समय से अफेयर चल रहा था. परिवार वालों को जब इसके बारे में पता चला तो पहले विरोध हुआ लेकिन, फिर सभी लोग मान गए. दोनों की सगाई करके शादी की तारीख तय कर दी गई. पांच महीने बाद की तारीख तय थी.

    घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं. मैरिज हाउस, टेंट-हलवाई सब बुक हो चुके थे. लेकिन, होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था. रविवार को प्रियंका की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली. लेकिन, आत्महत्या क्यों की, इसका कारण कहीं से स्पष्ट नहीं हो रहा है.

    मंगेतर प्रेमिका की असमय मौत से प्रेमी सन्नी आहत हो गया. दरअसल, सगाई के बाद सन्नी और प्रियंका की आंखों में ढेरों अरमान पल रहे थे. लेकिन, शादी से पहले प्रेमिका की सांसों की डोर टूट जाने से प्रेमी सन्नी की मानो जैसे दुनिया ही उजड़ गई.

    फिर उसने जो फैसला लिया उसने सभी को हैरान कर दिया. जीते-जी जो अरमान वह पूरे नहीं कर सका उसे अब करने की उसने इच्छा जताई और परिवार वालों से बात की. कहा कि प्रियंका को वचन दिया था कि उसे अपनी दुल्हन बनाएगा. साथ रहने का वादा भले ही पूरा नहीं हो पाया. लेकिन, अंतिम विदाई में उसकी अर्थी सुहागन के रूप में ही उठेगी. प्रेमिका के शव से ही शादी करने का उसने प्रस्ताव दिया.

    यह सुनकर कुछ देर के लिए सभी लोग स्तब्ध हो गए लेकिन, दोनों के प्रेम को देखते हुए रोते-बिलखते परिजनों ने शव से शादी के लिए रजामंदी दे दी. अंतिम संस्कार के लिए बुलाए गए पंडित जी शादी का मंत्र पढ़ने लगे. मंगलगीत की जगह महिलाएं बिलख रही थीं.

    मौके पर उमड़ी भीड़ की आंखों से आंसू के सैलाब बह रहे थे. वैदिक मंत्रों के बीच प्रेमी ने प्रेमिका की शव से शादी की. उसकी मांग में सिंदूर भरा. फिर सुहागन के रूप में युवती की अर्थी उठी. अंत्येष्टि स्थल पर पहुंच प्रेमी ने मुखाग्नि दी.थानाध्यक्ष निचलौल अखिलेश वर्मा ने बताया कि एक लड़की के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था.

    Post Views: 685
    Atmhatya breaking news Chita Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Love Story Maharajganj Maut Mukhagni Nichlaul Premika Saat fere Sindoor Suhagan Today khabar Uttarpradesh दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    By DabangMay 18, 20260

    रायपुर:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. शाह अब से कुछ देर…

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    डाक्यूमेंट जमा कराने गई छात्रा से टीचर ने की अश्लील हरकत, ये है पूरा मामला

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.