Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 17
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » हनीमून के पैसे नहीं जुटा सका युवक, शर्मिंदगी में कपल ने उठाया ऐसा कदम, परिवार के खड़े हो गए रोंगटे
    नई दिल्ली

    हनीमून के पैसे नहीं जुटा सका युवक, शर्मिंदगी में कपल ने उठाया ऐसा कदम, परिवार के खड़े हो गए रोंगटे

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हनीमून के पैसे नहीं जुटा सका युवक, शर्मिंदगी में कपल ने उठाया ऐसा कदम, परिवार के खड़े हो गए रोंगटे

    नई दिल्‍ली:- शादी के तुरंत बाद हनीमून पर जाने की इच्‍छा हर कपल की होती है. ये कपल अपनी हैसियत के हिसाब से शादी के बाद कहीं ना कहीं घूमने के लिए जाते ही हैं. तब क्‍या हो जब कोई कपल ने हनीमून को लेकर काफी सपने सजा रखे हों लेकिन पैसे की कमी के कारण शादी के ढाई महीने बाद तक भी कहीं नहीं जा पाएं. खैर इसका सीधा सा जवाब यह है कि जरूरी नहीं कि हर कपल शादी के बाद हनीमून पर जाए ही. ऐसा कोई नियम नहीं है कि शादी के बाद घूमने जाना अनिवार्य है. पाकिस्‍तान से ऐसा मामला सामने आया है जहां निकाह के बाद हनीमून पर नहीं जा सकने के कारण एक जोड़े ने ढाई महीने बाद ट्रेन के सामने छलांग लगा दी.

    पाकिस्‍तान बुरी तरह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. वहां करीब 42 प्रतिशत जनता गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन बिता रही है. पाकिस्‍तान के के चाक झुमरा से यह बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. नवविवाहित जोड़ा केवल हनीमून के लिए पैसे न मिलने पर ट्रेन के आगे कूद गया. यह घटना सामाजिक और पारिवारिक दबावों की क्रूर सच्चाई को उजागर करती है, जहां छोटी-छोटी इच्छाएं पूरी न होने पर भी इंसान को जीना बोझ लगने लगता है.

    आखिरी वक्‍त पर भाई को मिलाया फोन

    34 वर्षीय साजिद एक पावर लूम फैक्ट्री में मजदूर के तौर पर काम करता था. ढाई महीने पहले रजिया बीबी (30) से उसका निकाह हुआ था. दोनों ने ईद के बाद नारन (पाकिस्तान का एक हिल स्टेशन) घूमने का प्लान बनाया था लेकिन आर्थिक तंगी उनके इस सपने के बीच दीवार बन गई. साजिद ने अपने बड़े भाइयों से हनीमून के लिए पैसे मांगे, पर दोनों भाइयों ने असमर्थता जता दी. मंगलवार सुबह निराश साजिद अपनी पत्नी रजिया के साथ घर से निकला और भईवाला रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा. वहां से उसने अपने भाई जाहिद को फोन किया और कहा, “मैं अपनी बीवी अपना जीवन समाप्‍त कर रहे हैं. आकर हमारी लाशें ले जाना.” यह सुनते ही जाहिद के होश उड़ गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उसी वक्त लाहौर कराची जा रही बदर एक्सप्रेस ट्रेन आई और दोनों पति-पत्नी पटरी पर लेट गए.

    परिवार ने निकाह के बाद किया था अलग

    ट्रेन के गुजरते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, उनके शरीर क्षत-विक्षत अवस्था में मिले. मौके पर पहुंचे भाई जाहिद ने राहगीरों की मदद से शवों को इकट्ठा किया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए. जांच में पता चला कि शादी के महज 15 दिन बाद ही पारिवारिक विवादों के चलते दोनों को अलग कर दिया गया था. पड़ोसियों का कहना है कि इस दूरी और भावनात्मक दबाव ने साजिद और रजिया को अंदर ही अंदर तोड़ दिया था.

    Post Views: 940
    Arthik tangi breaking news Couple Hindi Khabar Hindi News Honymoon Lahour Latest Khabar Latest news Pakistan Parivarik Police Power loom factory Railway crocing Samajik the couple took such a step in embarrassment that the family was shocked The young man could not arrange money for the honeymoon Today khabar Train दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    By DabangMay 17, 20260

    नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026

    एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में भिड़ंत, 5 की मौत, 22 घायल

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.