Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस

    May 15, 2026

    CG: खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत

    May 15, 2026

    CG: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, सड़क किनारे पिकअप ने मारी टक्कर

    May 15, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » शिक्षिका को बदतमीजी पड़ गयी भारी, शिक्षक से दुर्व्यवहार मामले में गिरी गाज, जेडी ने सस्पेंशन आदेश किया जारी
    Balodabajar - Bhatapara

    शिक्षिका को बदतमीजी पड़ गयी भारी, शिक्षक से दुर्व्यवहार मामले में गिरी गाज, जेडी ने सस्पेंशन आदेश किया जारी

    DabangBy DabangMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार:- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए एक महिला प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कर्मचारियों से दुर्व्यवहार, मनमानी तरीके से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति और हटाने तथा दिव्यांग शिक्षक के साथ अमानवीय व्यवहार के आरोप सिद्ध होने के बाद की गई है।

    जानकारी के अनुसार, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मातादेवालय भाटापारा में पदस्थ प्रधान पाठक जेसमीन राजसिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग द्वारा जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

    जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार, जांच में यह पाया गया कि प्रधान पाठक द्वारा सफाई कर्मचारियों को मनमाने तरीके से रखा और हटाया जा रहा था। इसके अलावा विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार नहीं किया जा रहा था। कई मामलों में कर्मचारियों के खिलाफ झूठी शिकायतें करने के आरोप भी सामने आए हैं।

    सबसे गंभीर आरोप विद्यालय में कार्यरत दिव्यांग सहायक शिक्षक ताकेश्वर सिंह वर्मा के साथ अमानवीय व्यवहार का है। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि नेत्र दिव्यांग होने के बावजूद उनके साथ संवेदनशीलता और सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया गया, जो सेवा नियमों के विपरीत है।

    जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए कार्रवाई की है। विभाग का कहना है कि प्रधान पाठक का यह व्यवहार छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत पाया गया है, जो किसी भी सरकारी कर्मचारी से अपेक्षित शिष्टाचार और अनुशासन के मानकों का उल्लंघन करता है।

    इसी के आधार पर शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) के तहत कार्रवाई करते हुए जेसमीन राजसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भाटापारा निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

    Post Views: 180
    Balodabazar breaking news Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Nilabmit Raipur Shiksha Vibhag Shikshika Suspended Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस

    May 15, 2026

    CG: खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत

    May 15, 2026

    CG: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, सड़क किनारे पिकअप ने मारी टक्कर

    May 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raigarh

    निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस

    By DabangMay 15, 20260

    रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तीन दिन पहले मिली युवती की निर्वस्त्र लाश…

    CG: खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत

    May 15, 2026

    CG: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, सड़क किनारे पिकअप ने मारी टक्कर

    May 15, 2026

    CG: बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, घर जलकर राख

    May 15, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.