आगरा :- उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक 24 वर्षीय युवक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और छोटे भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच अवैध संबंध थे और युवक को इस रिश्ते की जानकारी हो गई थी। इसी कारण दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।
मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। अमित एक लोकल रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। बुधवार को उसका शव सदर बाजार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरा इलाके में एक खेत में मिला था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 238 (सबूत नष्ट करना) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

