Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बड़ा हादसा… ITBP जवानों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

    May 8, 2026

    वीडियो बनाकर बेटे संग फंदे पर झूली मां, आखिरी संदेश में पति-सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

    May 8, 2026

    CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में करीब डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, एंबुलेंस में हो रही थी तस्करी

    May 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » सुलझी लाल सूटकेस की गुत्थी, इस कारण आरोपियों ने की अधेड़ की हत्या, जानकर उड़ जाएगे आपके होश
    Raipur

    सुलझी लाल सूटकेस की गुत्थी, इस कारण आरोपियों ने की अधेड़ की हत्या, जानकर उड़ जाएगे आपके होश

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सूटकेस में बंद युवक की लाश मिलने वाले सनसनीखेज हत्याकांड ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आरोपी दंपति (अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा) को रायपुर पुलिस फ्लाइट से राजधानी लेकर आई। एयरपोर्ट पर दोनों ने मीडिया के सामने अपना चेहरा छिपाया, लेकिन सवालों से बचना उनके अपराध को और गहरा बना गया।

    प्रॉपर्टी पर कब्जा या फिर आर्थिक लेनदेन का विवाद

    पुलिस जांच के अनुसार, मृतक किशोर पैकरा का पुश्तैनी मकान रायपुर के हांडीपारा मेन रोड पर है। वह अकेले रहता था, मां की मौत हो चुकी थी और बहनें भी दूर थीं। वकील पेशे से आरोपी अंकित अक्सर किशोर की देखरेख करता था, खाना लाता, पानी पहुंचाता। पुलिस को शक है कि प्रॉपर्टी हड़पने के इरादे से ही उसकी हत्या की गई। किशोर की कोई सीधी वारिस नहीं थी और आरोपी यही फायदा उठाना चाहता था।

    हत्या से पहले की गई सोची-समझी साजिश

    मकसद साफ था – हत्या को इस तरह अंजाम देना कि किसी को भनक तक न लगे। इसके लिए आरोपी दंपति ने 19 जून को इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक फ्लैट किराए पर लिया। यहीं पर युवक की हत्या की गई। शव को पहले लाल रंग के सूटकेस में ठूंसा गया, फिर सीमेंट का प्लास्टर किया गया ताकि बदबू न फैले। बाद में यह सूटकेस एक स्टील ट्रंक में डालकर सुनसान झाड़ियों में फेंक दिया गया।

    CCTV और दुकान की पहचान से फंसे आरोपी

    पुलिस को ट्रंक पर हब्बू भाई नाम की स्टैंप मिली, जो गोलबाजार की एक दुकान की थी। वहां से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की। साथ ही, एक ई-रिक्शा और सफेद मोपेड की मदद से ट्रेस कर उन्हें दिल्ली में गिरफ्तार किया गया।

    सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील्स

    शिवानी शर्मा, जिसने पत्रकारिता और वकालत की पढ़ाई की है, सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थी। उसने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया – “कोई सवाल नहीं, कोई जवाब नहीं… दुनिया मेरी आंखों से देखो”। लेकिन ये शब्द अब एक संदिग्ध अपराध की पृष्ठभूमि बनते जा रहे हैं।

    Post Views: 305
    Arrested breaking news Cg news chhattisgarh Crime Crime news Hadsa Hatya Hindi Khabar Hindi News Indraprasth Khulasa Latest Khabar Latest news murder Police Raipur Sajish Suitcase Today khabar एयरपोर्ट दबंग राजधानी हत्याकांड
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: बड़ा हादसा… ITBP जवानों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

    May 8, 2026

    वीडियो बनाकर बेटे संग फंदे पर झूली मां, आखिरी संदेश में पति-सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

    May 8, 2026

    CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में करीब डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, एंबुलेंस में हो रही थी तस्करी

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Narayanpur

    CG: बड़ा हादसा… ITBP जवानों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

    By DabangMay 8, 20260

    नारायणपुर:- जिले के अबूझमाड़ इलाके में शुक्रवार को आईटीबीपी जवानों से जुड़ा एक बड़ा हादसा…

    वीडियो बनाकर बेटे संग फंदे पर झूली मां, आखिरी संदेश में पति-सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

    May 8, 2026

    CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में करीब डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, एंबुलेंस में हो रही थी तस्करी

    May 8, 2026

    बड़ी खबर…सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए सीएम

    May 8, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.