महाराष्ट्र:- पुणे से लव ट्रायंगल और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीजी में घुसकर युवक की हत्या कर दी गयी. हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी गर्लफ्रेंड का एक्स बॉयफ्रेंड था. एक्स बॉयफ्रेंड ने पीजी में घुसकर अपनी प्रेमिका के प्रेमी को मार डाला. इतना ही नहीं प्रेमिका को भी मार डाला.
क्या है पूरा मामला
मामला पुणे के हिंजवड़ी स्थित सात मंजिला पीजी का है. वारदात गुरुवार (6 अगस्त) की है. मृतकों की पहचान सागर गायकवाड़ के रूप में हुई है. आरोपी की पहचान दिनेश महादेव झांबरे के रूप में हुई है. दिनेश महादेव ने सागर को रॉड मार डाला.
मृतक के प्रेमिका का पुराना आशिक था आरोपी
जानकारी के मुताबिक़, जानकारी के मुताबिक़, सागर गायकवाड़ हिंजवड़ी स्थित सात मंजिला पीजी में मैनेजर के रूप में काम करता था. जबकि दिनेश और सागर गायकवाड़ की प्रेमिका एक दूसरे को पहले से जानते थी. स्कूल के समय से एक-दूसरे को जानते थे. साथ ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था.
पीजी में घुसकर मार डाला
इसके बाद दोनों साथ में ही पुणे में बीसीए की पढ़ाई करते थे. इसी दौरान लड़की की मुलाक़ात सागर से हुई. धीरे धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ गयी और प्यार करने लगे. बुधवार (5 अगस्त) को वह सागर के ही पीजी में रहने आयी थी. वह तीसरी मंजिल के कमरे नंबर 310 में रुकी हुई थी.
प्रेमिका और उसके प्रेमी का किया हमला
अगले ही दिन गुरुवार दोपहर को दिनेश आया और सागर से मिलने की बात कहकर उसके कमरे में गया. जाते ही उसने सागर पर रॉड से हमला कर दिया. उसपर 14 से ज्यादा बार वार किया जिससे मौके पर ही मौत हो गई. इतना ही नहीं लड़की पर भी हमला किया और वो घायल हो गयी. पीजी से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं.
इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. साथ ही युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीँ, पुलिस ने आरोपी दिनेश महादेव झांबरे को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

