Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    June 7, 2026

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » पति ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर पत्नी की घोंटा गला फिर फांसी के फंदे पर लटका कर बताता रहा खुदकुशी, ऐसे खुला राज…
    छत्तीसगढ़

    पति ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर पत्नी की घोंटा गला फिर फांसी के फंदे पर लटका कर बताता रहा खुदकुशी, ऐसे खुला राज…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पति ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर पत्नी की घोंटा गला फिर फांसी के फंदे पर लटका कर बताता रहा खुदकुशी, ऐसे खुला राज…

    कोरबा। पति ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर पत्नी की गला घोंट कर जान ले ली फिर फांसी के फंदे पर लटका कर खुदकुशी बताता रहा। मामले में दोषसिद्ध होने पर दोषियों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है। अतिरिक्त लोक अभियोजक कृष्ण कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना उरगा थानांतर्गत ग्राम तरदा में 10 मई 2024 को घटित की गई थी। तरदा के भांठापारा में रहने वाले राजू कुर्रे पिता स्व.रामप्रसाद कुर्रे 29 वर्ष का विवाह सुनिता बाई से हुआ था। राजू अपनी पत्नी को आए दिन मायके से नगदी व सामान लाने की बात कहकर प्रताड़ित करता था।

    जब राजू की मांग बढ़ती गई, तो विवाहिता ने मना करना शुरू कर दी जिससे राजू ने पत्नी को मौत के घाट उतारने साजिश रच डाली। उसने साजिश में अपने चचेरे भाई मनोज कुमार कुर्रे पिता स्व.मंगलूराम कुर्रे 33 वर्ष को भी शामिल कर लिया। राजू ने चचेरे भाई के साथ मिलकर सुनीता की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने उसके शव को साड़ी के सहारे करीब 8 फीट ऊंचे म्यांर में फांसी का फंदा बना कर लटका दिया। उसके बाद आत्महत्या की सूचना अपनी भाभी और पुलिस को दी।

    पुलिस ने मर्ग जांच में हत्या की पुष्टि होने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201 व 120 बी के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई की। विवेचना उपरांत प्रकरण को विचारण हेतु न्यायालय में पेश किया। विचाराधीन मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नंदे ने आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य व सबूत के कारण दोषसिद्ध पाया। मामले में न्यायाधीश ने दोषियों को आजीवन कारावास व एक-एक सौ रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया है।

    Post Views: 435
    Apradh Big Breaking Big breking Big news breaking news CG Big Breaking CG Big News CG Breaking CG BREAKING NEWS Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Korba Korba news Korba police Latest Khabar Latest news Today Today breaking news Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    June 7, 2026

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    लाइफ स्टाइल

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    By DabangJune 7, 20260

    भारत में कुदरती आफतों से होने वाली मौत का सबसे बड़ा कारण बिजली गिरना है.…

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    June 7, 2026

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026

    7 जून 2026 का राशिफल: रविवार को जानें क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें भविष्यफल

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.