Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    April 30, 2026

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » दीनदयाल चौक पर आयोजन बना खतरा – उजड़ने की कगार पर हरा-भरा परिसर”
    Raipur

    दीनदयाल चौक पर आयोजन बना खतरा – उजड़ने की कगार पर हरा-भरा परिसर”

    DabangBy DabangSeptember 24, 2025Updated:September 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- नवा रायपुर का दीनदयाल चौक, जिसे राजधानी की पहचान और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है, एक बार फिर संकट में है। दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर 25 सितंबर को यहां माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। तैयारियां नवा रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा की जा रही हैं, लेकिन पिछले वर्षों का अनुभव इस आयोजन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

    पिछले साल भी इसी तरह के कार्यक्रम में NRDA की लापरवाही उजागर हुई थी। भारी-भरकम क्रेन और उपकरणों के इस्तेमाल से न सिर्फ पौधे उखड़ गए थे, बल्कि मिट्टी असमान होकर पूरे उद्यान को कीचड़ में बदल दिया गया। महीनों तक जगह बदहाल रही, पर NRDA ने उसे व्यवस्थित करने की कोई ठोस कोशिश नहीं की।

    हर बार दोहराई जाने वाली समस्याएं

    वर्षों से लगे पौधों को उखाड़कर बर्बाद करना

    मिट्टी असमान होकर परिसर का कीचड़ में तब्दील होना

    आयोजन के बाद उद्यान की सुध न लेना

    जनता की मांग और सुझाव

    कार्यक्रम के दौरान पौधों को उखाड़ने और मिट्टी खोदने पर रोक लगे

    यदि आयोजन अनिवार्य है तो वैकल्पिक स्थल का चयन किया जाए

    NRDA की जिम्मेदारी तय हो कि कार्यक्रम के बाद उद्यान पूर्व स्थिति में लौटे

    एक स्वतंत्र निगरानी समिति गठित हो, जो कार्यक्रम से पहले और बाद उद्यान की स्थिति का आकलन करे और NRDA को जवाबदेह ठहराए

    स्पष्ट है कि NRDA के ऐसे आयोजन हर साल पर्यावरण और जनता, दोनों के साथ खिलवाड़ साबित हो रहे हैं। पौधों का नष्ट होना और उद्यान की खूबसूरती बिगाड़ना न केवल गैर-जिम्मेदाराना रवैया है, बल्कि नागरिकों की भावनाओं पर भी चोट है। अब वक्त आ गया है कि NRDA अपनी गलती दोहराने से बचे और राजधानी की पहचान बने इस हरे-भरे परिसर को संरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाए।

    Post Views: 215
    breaking news Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news NDR Paryavaran Raipur Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    April 30, 2026

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हादसा,

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    By DabangApril 30, 20260

    काठमांडूः- नेपाल के रोल्पा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है.…

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026

    वर्चस्व की लड़ाई में क्रूरता की हदें पार, युवक को अर्धनग्न कर पीटा फिर मुंह पर की पेशाब

    April 30, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.