जबलपुर:- मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बरगी डैम में क्रूज पलट गई। इस हादसे में अबतक 9 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा कई परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला जख्म बन गया और इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर दिया। हादसे की कई भावुक तस्वीरें भी सामने आई है। साथ ही अब इस हादसे में खुशकिस्मत लोग बचा लिए गए। इस हादसे के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इसी बीच अब क्रूज पायलट महेश पटेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मांफी मांगी है।
हादसे पर क्रूज के पायलट ने तोड़ी चुप्पी
क्रूज पायलट महेश पटेल ने बताया कि मौसम पहले सामान्य था, लेकिन अचानक आंधी तूफान चलने लगा और लहरें तेज हो गई। हालत बिगड़ते उन्होंने क्रूज को वापस ले जाने लगा, इसी दौरान विशाल लहरें क्रूज से टकराने लगी थी। इतना ही नहीं क्रूज में पानी भरने लगा। उन्होंने बताया कि इस बीच यात्रियों में चीख पुकार मचने लगी। उन्होंने बताया कि रिसेप्शन को सूचित किया और संभावित दुर्घटना के डर से दूसरी नाव मंगवाई। शुरुआत में कई यात्री झूम रहे थे और आनंद ले रहे थे, इसलिए उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था।
नहीं दिया गया था कोई चेतावनी
पायलट महेश पटेल ने यह भी दावा किया है कि खराब मौसम की वजह से वापस लौटने की चेतावनी नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि उसके पास वैध लाइसेंस और प्रशिक्षण है, जिसमें गोवा से प्राप्त जीवनरक्षक प्रमाणपत्र भी शामिल हैं।

