Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » UltraTech Cement प्लांट में मजदूर की रस्सी से लटकी मिली लाश, पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रबंधन ने शव को उतारा, मजदूरों ने किया हंगामा
    छत्तीसगढ़

    UltraTech Cement प्लांट में मजदूर की रस्सी से लटकी मिली लाश, पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रबंधन ने शव को उतारा, मजदूरों ने किया हंगामा

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हिरमी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट (UltraTech Cement Plant) के मजदूरों के विश्राम गृह के पास एक मजदूर की लटकी हुई लाश मिली है. इस घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया. वहीं सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही मजदूर की लाश को रस्सी काटकर हटा दिया गया था. घटना के बाद से मजदूरों में आक्रोश फैल गया है और मजदूर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

    घटना की सूचना पर सुहेला पुलिस मौके पर पहुंच गई है और कार्रवाई में जुट गई है. नाम न छापने की शर्त पर मजदूरों ने मीडिया को बताया कि जब भी कंपनी में कोई घटना होती है तो कंपनी अक्सर उसे दबाने की कोशिश करती है और मजदूरों पर दबाव बनाती है. साथ ही नौकरी से निकाल देने की धमकी भी दी जाती है, जिससे मजदूर भयभीत रहते हैं. आज की घटना में भी यही हुआ है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के पहुंचने के पहले ही रस्सी से लटकी मजदूर की लाश को नीचे उतारकर वहां से हटा दिया गया था.

    घटना के बाद सुहेला थाना पुलिस समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. वहीं पुलिस मजदूरों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है. घटना के संबंध में एसडीओपी भाटापारा एश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि घटना हुई है पुलिस जांच में जुटी है. घटना का कारण अभी अज्ञात है. पंचनामा कार्रवाई की जा रही है. घटना के कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगी.

    Post Views: 480
    # latest news Atmhatya Balodabazar Balodabazar - Bhatapara Bhatapara breaking news Cg Latest News Cg news chhattisgarh Crime Hadsa Hatya Helth Hindi Khabar Hindi News Jurm Karobar Latest Khabar Latest news Latest News In CG Majdur Police Raipur Today Today khabar Today news Ultra Tech Cement Ultra Tech Cement Plant दबंग राजधानी हादसा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bastar

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    By DabangMay 18, 20260

    बस्तर :- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित…

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.