Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए।

    July 2, 2026

    CG: फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

    July 2, 2026

    CG: सिंचाई विभाग का बाबू दुर्ग में रिश्वत लेते गिरफ्तार, जीपीएफ का पैसा निकालने के लिए मांगी घूस

    July 2, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, July 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » कुआं धंसने के 27 घंटे बाद निकला पति-पत्नी और बेटे का शव, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल…
    छत्तीसगढ़

    कुआं धंसने के 27 घंटे बाद निकला पति-पत्नी और बेटे का शव, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा : कोरबा में भारी बारिश के कारण कुआं धंसने से मलबे में दबे पति-पत्नी और बेटे के शव को आज 27 घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद बाहर निकाला जा सका। आपको बता दे मंगलवार के तड़के कटघोरा थाना के ग्राम बनवार में ये हादसा हुआ था। जिसमें बाड़ी में बने नव-निर्मित कुआं के धंसने की वजह से उसकी चपेट में आकर पति-पत्नी और बेटा मलबे में दब गये थे। घटना की जानकारी के बाद SDRF की टीम ने कल दोपहर से ही रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया था, जो कि आज दोपहर 2 बजें पूरा हो सका।

    गौरतलब है कि कोरबा में पिछले चार दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश ग्राम बनवार में रहने वाले श्रीवास परिवार के लिए काल साबित हुआ। परिवार के छोटे बेटे उचिर राम श्रीवास ने बताया कि सोमवार की रात पूरा परिवार एक साथ खाना खाने के बाद देर रात तक टीवी देख रहे थे। इसके बाद दूसरे दिन मंगलवार की सुबह जब उसकी आंख खुली तो उसे घर में कोई भी नही मिला। उसे लगा परिजन खेत से गाय को भगाने गये होंगे। लेकिन काफी पतासाजी के बाद भी उनका पता नही चला। कुछ देर बाद जब वह घर की बाड़ी में हाल ही में बने कुंए के पास जाकर देखा तो कुआं पूरी तरह से धंस चुका था। और कुंए के उपरी छोर में पिताजी की चप्पल तैर रही थी।

    अनहोनि की आशंका से उसने तुरंत घटना की जानकारी गांव के सरपंच को दी। इसके बाद सरपंच ने हादसे की आशंका जताते हुए पुलिस को इस घटना से अवगत कराया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने तुरंत आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी और जिला मुख्यालय से राहत-बचाव दल को रवाना किया गया। दोपहर में ही बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। लेकिन बारिश और मिट्टी धंसने के कारण जेसीबी मशीन से कुंए के आसपास खुदाई नही हो सकी।

    जिसके बाद आज सुबह चैन माउंटेड पोकलेन मशीन मौके पर बुलवाया गया। जिससे करीब 25 फीट गहरी खुदाई करने के बाद छेदूराम श्रीवास, पत्नी कंचन बाई और बेटा गोविंद श्रीवास का शव मलबे से बरामद किया गया। शव बरामद होने के बाद परिवार का जहां रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में इस घटना के बाद मामत व्याप्त है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कल दोपहर 12 बजें से रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया था, जो कि आज दोपहर 2 बजें शव मिलने के बाद पूरा हो सका। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिये जायेंगे।

    Post Views: 685
    Banwar Beta breaking news Cg news chhattisgarh Dardnak hadsa Hatya Hindi Khabar Hindi News Jcb Katghora thana Kobra Kua Lash Latest Khabar Latest news Parijan Pati-patni Police Postmardam Raipur Reskyu opration Sdrf team Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए।

    July 2, 2026

    CG: फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

    July 2, 2026

    CG: सिंचाई विभाग का बाबू दुर्ग में रिश्वत लेते गिरफ्तार, जीपीएफ का पैसा निकालने के लिए मांगी घूस

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए।

    By DabangJuly 2, 20260

    रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ने…

    CG: फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

    July 2, 2026

    CG: सिंचाई विभाग का बाबू दुर्ग में रिश्वत लेते गिरफ्तार, जीपीएफ का पैसा निकालने के लिए मांगी घूस

    July 2, 2026

    CG: इन 4 जिलों में खनिज विभाग का छापा, सीएम के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    July 2, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.