Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: कटहल के नीचे छिपा रखा था 63 लाख का गांजा, पुलिस ने तस्करों का खेल किया खत्म

    June 7, 2026

    CG: गैंगरेप केस में लापरवाही पर गिरी गाज! चौकी प्रभारी सस्पेंड

    June 7, 2026

    पति ने जब इस बात के लिए रोका… तो पत्नी ने पार कर दीं क्रूरता की सारी हदें, काट दिया प्राइवेट पार्ट, लगाने पड़े 4 टांके

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » भंडारपुरी धाम की खुबसूरती में लगेगा चार चांद : मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं, गुरू घासीदास की कर्मभूमि भंडारपुरी का नए स्वरूप में होगा विकास
    छत्तीसगढ़

    भंडारपुरी धाम की खुबसूरती में लगेगा चार चांद : मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं, गुरू घासीदास की कर्मभूमि भंडारपुरी का नए स्वरूप में होगा विकास

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediOctober 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में शामिल हुए। उन्होंने भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज गुरुगद्दी आसन के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की। उन्होंने सतनामी समाज के गुरुओं को सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रेरणास्रोत बताया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गुरु घासीदास की कर्मभूमि भंडारपुरी धाम को सजाने-संवारने के लिए कई कार्यों की घोषणा की। उन्होंने प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भंडारपुरी मेला के लिए हर साल 20 लाख रुपए और मेलास्थल के विकास के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री साय ने भंडारपुरी में मिनी स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए दस लाख रुपए और अटल समरसता भवन के प्रथम तल के लिए 20 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भंडारपुरी के लोगों की सुविधा के लिए आंतरिक मार्गों और सड़कों को बनाने का काम और रायपुर जिले के संडी-सेजा-भंडार मार्ग के निर्माण को आगामी बजट में शामिल किया जाएगा। भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा और अनुज शर्मा सहित सतनामी समाज के अनेक धर्म गुरु तथा अनुयायी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भंडारपुरी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सनातन धर्म में गुरु का बड़ा महत्व है। छत्तीसगढ़ की सरकार गुरु घासीदास के बताए ‘मनखे मनखे एक समान’ के मार्ग पर चल रही है। हम सभी धर्मों, जातियों और समाजों के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय पर चलकर देश का विकास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के जरूरतमंद परिवारों के लिए 18 लाख आवासों की गारंटी दी थी। हमारी सरकार बनने के दूसरे ही दिन हमने कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी थी।

    प्रधानमंत्री ने अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ में आठ लाख 46 हजार 991 आवासों की स्वीकृति दी है। जैसे-जैसे आवासों का निर्माण पूरा होता जा रहा है, वैसे-वैसे हितग्राहियों को आवासों की चाबी सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदकर मोदी जी की गारंटी को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम राज्य के स्कूलों को संवार रहे हैं और उनमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के वातावरण का निर्माण कर रहे हैं। पीएम श्री योजना में प्रदेश के 341 स्कूलों का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ उन्नयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में 2 अक्टूबर को प्रारंभ हुई जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के छह हजार गाँवों तक पहुंचेगा।

    राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भंडारपुरी धाम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा के छठवें वंशज आज हमारे साथ यहां मौजूद है, यह हमारा सौभाग्य है। हम गुरु घासीदास के बताए रास्ते पर चलें और राज्य के विकास में सहभागी बने। हमारे मुख्यमंत्री ने केवल सौ दिनों में ही मोदी जी की अधिकांश गारंटियां पूरी कर दी हैं। डबल इंजन की सरकार दुगुने रफ़्तार से राज्य का विकास कर रही है। विधायक खुशवंत साहेब ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का साँय-साँय विकास हो रहा है। उन्होंने भण्डारपुरी धाम मेला के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि राजा बालकदास जी के सम्मान में यहां मेला आयोजित होता है। यहां धर्म मंच से सतनाम के आदर्श और ज्ञान को बताया जाता है।

    गुरु बालदास जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन ही गुरु बालकदास जी ने राजा की पदवी धारण की और भंडारपुरी को अपनी कर्मभूमि के रूप में स्थापित किया था। सतनामी समाज के सभी संघ-समिति-संस्था एक सूत्र में बंधे, पूरा समाज एकजुट हो और आगे बढ़े।

    Post Views: 1,055
    # latest news Bhandarpuri Dham breaking news Cg Latest News Cg news chhattisgarh CM Say Hindi Khabar Hindi News Karobar Latest Khabar Latest news Latest News In CG Mantri tankram verma MLA Guru Khushwant Saheb Raipur Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: कटहल के नीचे छिपा रखा था 63 लाख का गांजा, पुलिस ने तस्करों का खेल किया खत्म

    June 7, 2026

    CG: गैंगरेप केस में लापरवाही पर गिरी गाज! चौकी प्रभारी सस्पेंड

    June 7, 2026

    पति ने जब इस बात के लिए रोका… तो पत्नी ने पार कर दीं क्रूरता की सारी हदें, काट दिया प्राइवेट पार्ट, लगाने पड़े 4 टांके

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Mahasamund

    CG: कटहल के नीचे छिपा रखा था 63 लाख का गांजा, पुलिस ने तस्करों का खेल किया खत्म

    By DabangJune 7, 20260

    महासमुंद:- जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के एक नए और शातिर तरीके का पर्दाफाश…

    CG: गैंगरेप केस में लापरवाही पर गिरी गाज! चौकी प्रभारी सस्पेंड

    June 7, 2026

    पति ने जब इस बात के लिए रोका… तो पत्नी ने पार कर दीं क्रूरता की सारी हदें, काट दिया प्राइवेट पार्ट, लगाने पड़े 4 टांके

    June 7, 2026

    नेता जी का था खूबसूरत महिला से संबंध, प्रेमिका के देवर ने रात को देख लिया; फिर नहीं रख सका खुद पर काबू, कर दिया ये कांड

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.