छत्तीसगढ़ :- कर्मचारियों और शिक्षकों के तबादले पर फिलहाल तो बैन लगा हुआ है, लेकिन बैंक डोर से शिक्षकों के तबादले अभी भी हो रहे है। व्याख्याता और सहायक शिक्षकों के ट्रांसफर का दो अलग अलग आदेश सामने आया है।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूछेली पथरिया जिला मुंगेली के व्याख्याता व्याख्याता रामनारायण पैकरा का तबादला मुंगेली जिले से बिलासपुर जिले में हुआ है। उन्हें बिलासपुर जिले के शासकीय हाई स्कूल बांका विकासखंड बिल्हा में पोस्टिंग दी गई है।


इस तरह सहायक शिक्षक अनुरंजना खेस का शासकीय प्राथमिक शाला खारढोडी विकासखंड पत्थलगांव जिला जशपुर से शासकीय प्राथमिक शाला मंगसा विकासखंड धरसीवा रायपुर में हुआ है। वही पुष्पा पटेल सहायक शिक्षिका को शासकीय प्राथमिक शाला मंगसा विकासखंड धरसीवा जिला रायपुर से शासकीय प्राथमिक शाला खारढोडी विकासखंड पत्थलगांव जिला जशपुर में पदस्थ किया गया है। इन दोनों का तबादला आपसी सहमति के आधार पर हुआ है।
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि ई संवर्ग से टी संवर्ग या टी संवर्ग से ई संवर्ग में अगर ट्रांसफर किया गया है, तो ऐसी स्थिति में स्थानांतरण शून्य माना जाएगा। वहीं जनगणना कार्य में नियोजित शिक्षकों को जिले के कलेक्टर के लिखित अनुमोदन के बाद ही रिलीव किया जा सकेगा। इस तरह अनुसूचित क्षेत्र से गैर अनुसूचित क्षेत्र में पदस्थ किए गए अधिकारी कर्मचारी को एविजदार द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर ही जिले के कलेक्टर के लिखित अनुमोदन के उपरांत कार्यमुक्त किया जाएगा।

