Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    May 23, 2026

    CG: करही हत्याकांड का खुलासा, सुपारी किलर की मदद से दिया गया वारदात को अंजाम

    May 23, 2026

    यहां की कोयला खदान में भयानक गैस विस्फोट…82 मजदूरों की मौत, 9 अब भी फंसे

    May 23, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » सोनम ने सुपारी किलर्स को भेजी लोकेशन, पति राजा से दूर जाकर चैट करती दिखी, शिलांग होटल का फुटेज आया सामने
    जुर्म

    सोनम ने सुपारी किलर्स को भेजी लोकेशन, पति राजा से दूर जाकर चैट करती दिखी, शिलांग होटल का फुटेज आया सामने

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोनम ने सुपारी किलर्स को भेजी लोकेशन, पति राजा से दूर जाकर चैट करती दिखी, शिलांग होटल का फुटेज आया सामने

    शिलांग :- मेघालय में हनीमून मनाने के लिए गए इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस संबंध में पुलिस ने दावा किया है कि पति राजा की हत्या सोनम ने सुपारी देकर करवाई.

    शिलांग पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें राजा और सोनल 21 मई को शिलांग एक होटल से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं. फुटेज में होटल के बाहर का एक सीन संदेह पैदा कर रहा है. इसमें होटल के बाहर राजा रघुवंशी स्कूटी पर बैठा हुआ है. वहीं उसकी पत्नी सोनम को कुछ दूरी पर जाकर मोबाइल पर चैट करती हुई दिख रही है. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स यह सवाल उठा रहे हैं कि कहीं सोनम भाड़े के किलर्स को लोकेशन तो नहीं शेयर कर रही थी?

    फिलहाल शिलांग होटल के बाहर मिले इस सीसीटीवी फुटेज को लेकर रहस्य और अधिक गहराता जा रहा है. वहीं पुलिस इस सीसीटीवी फुटेज को अहम सुराग मान रही है. बता दें कि राजा रघुवंशी का शव दो जून को सोहरा (चेरा) के पास एक खाई में बरामद किया गया था. लेकिन इस दौरान राजा का पर्स, सोने की चेन और अंगूठी गायब थी. वहीं सोनम भी लापता हो गई थी.

    राजा रघुवंशी की लाश मिलने और सोनम के लापता हो जाने के बाद पुलिस के काम को लेकर सवाल उठाए जाने लगे थे. वहीं सोमवार सुबह यूपी पुलिस ने गाजीपुर जनपद से सोनम को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद राजा रघुवंशी मर्डर केस में चौंकाने वाली बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार सोनम के द्वारा ही पति राजा की हत्या करवाई गई. उसने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा की हत्या को मारने की साजिश को अंजाम दिया.

    शादी, हनीमून के बाद पति का मर्डर

    इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी की 11 मई 2025 को सोनम रघुवंशी के साथ विवाह हुआ था. शादी के बाद 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे. इसी दौरान 22 मई को किराये पर स्कूटी लेकर वह मावलखियाट गांव पहुंचे. जहां वह 3000 सीढ़ियां उतरकर नोंग्रियाट गांव में ’लिविंग रूट्स’ पुल देखने के लिए पहुंचे. इतना ही नहीं राजा और सोनम ने उस रात नोंग्रियाट के शिपारा होमस्टे में रूके और 23 मई की सुबह वहां से निकल गए. इसके बाद ही दोनों लापता हो गए थे. वहीं 24 मई को किराए पर ली गयी स्कूटी को शिलांग-सोहरा मार्ग पर सोहरारिम में एक कैफे के बाहर लावारिस हालत में बरामद किया गया था.

    Post Views: 415
    Arrested Boyfriend breaking news Case CCTV Futej Dost footage of Shillong hotel surfaced Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Location murder Nya khulasa Pati patni Police Shilang Sonam sent location to contract killers Today khabar was seen chatting away from husband Raja दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    May 23, 2026

    CG: करही हत्याकांड का खुलासा, सुपारी किलर की मदद से दिया गया वारदात को अंजाम

    May 23, 2026

    यहां की कोयला खदान में भयानक गैस विस्फोट…82 मजदूरों की मौत, 9 अब भी फंसे

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    By DabangMay 23, 20260

    रायपुर :- जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जन्मे नवजात शिशु को कथित रूप से अवैध…

    CG: करही हत्याकांड का खुलासा, सुपारी किलर की मदद से दिया गया वारदात को अंजाम

    May 23, 2026

    यहां की कोयला खदान में भयानक गैस विस्फोट…82 मजदूरों की मौत, 9 अब भी फंसे

    May 23, 2026

    CG: देशभर के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सुनहरा मौका, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु आवेदन शुरू

    May 23, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.