Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    April 30, 2026

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » 16 लाख की गबन मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन, BEO निलंबित
    छत्तीसगढ़

    16 लाख की गबन मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन, BEO निलंबित

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediApril 28, 2025Updated:April 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महासमुंद। स्कूल शिक्षा विभाग ने जिले के पिथौरा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के.के. ठाकुर को गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्यहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ठाकुर पर अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, और नियमों की अवहेलना करते हुए शासन की वित्तीय संहिताओं का उल्लंघन करने का आरोप है। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ठाकुर ने बिना सक्षम प्राधिकारी की लिखित अनुमति के, शासन से प्राप्त ₹16,61,163 (सोलह लाख इकसठ हजार एक सौ तिरेसठ रुपए) की मुआवजा राशि — जो शासकीय मिडिल स्कूल भगतदेवरी के फोरलेन सड़क परियोजना में अधिग्रहण के एवज में मिली थी — दो वर्षों तक अपने पास रखी। इतना ही नहीं, उन्होंने अवकाश स्वीकृत किए बिना ही अनुपस्थिति अवधि का वेतन भी आहरित किया। यह पूरा कृत्य छत्तीसगढ़ वित्तीय संहिता, कोषालय संहिता, और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के स्पष्ट उल्लंघन की श्रेणी में पाया गया।

    के.के. ठाकुर के इस आचरण को शासन ने गंभीर कदाचार मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, महासमुंद नियत किया गया है। साथ ही, नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। इस कार्रवाई की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय, लोक शिक्षण संचालनालय, कलेक्टर महासमुंद, संभागीय संयुक्त संचालक रायपुर सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी गई है।

    Post Views: 255
    BEO Big Breaking Breaking breaking news CG Big Breaking Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    April 30, 2026

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हादसा,

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    By DabangApril 30, 20260

    काठमांडूः- नेपाल के रोल्पा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है.…

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026

    वर्चस्व की लड़ाई में क्रूरता की हदें पार, युवक को अर्धनग्न कर पीटा फिर मुंह पर की पेशाब

    April 30, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.