बिलासपुर : कोल स्कैम में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। EOW की रिमांड के बाद भी अब हाईकोर्ट से भी झटका लगा है। सौम्या चौरसिया को HC से अंतरिम राहत नहीं मिल पाई है। इधर, जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने ED से जवाब मांगा है। अब 10 जून के बाद याचिका पर सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने फिलहाल जमानत देने से इंकार कर दिया है। हाईकोट ने ईडी को जारी नोटिस पर जवाब मांगा है।

