Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » रिटायर्ड रेलकर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े किए, काले बक्से में भरा, ऐसे हुआ खुलासा
    उत्तरप्रदेश

    रिटायर्ड रेलकर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े किए, काले बक्से में भरा, ऐसे हुआ खुलासा

    DabangBy DabangJanuary 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झांसी:- शहर के सीपरी बाजार इलाके में रिटायर्ड रेलकर्मी ने लिव इन में रहने वाली प्रेमिका के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं. पहले प्रेमिका की हत्या की फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. कमरे में ही शव को जलाया. शनिवार रात करीब 11 बजे शव के बचे हिस्से को ठिकाने लगाने के लिए उसने ऑटो बुक की. शव एक काले बक्से में भरा और ऑटो से मिनर्वा चौराहे के लिए निकला. हालांकि, बीच रास्ते उसने ऑटो रुकवाया और बक्से को वहीं उतारकर भाग गया. इसके बाद ऑटो चालक ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने काले बक्से को बरामद कर लिया है. साथ ही आरोपी की पहचान भी कर ली है. आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी दो पत्नियों और बेटे से पूछताछ कर रही है.

    पुलिस के मुताबिक, रिटायर्ड रेलकर्मी राम सिंह (62) ब्रह्मनगर में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता है. उसकी पहली पत्नी रेलवे कॉलोनी में रहती है. राम सिंह के संबंध 32 वर्षीय प्रीति से भी थे. प्रीति को राम सिंह ने सीपरी इलाके के ही लहर गांव किराया का मकान दिलवाया था. दोनों साथ ही रहते थे. एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात राम सिंह ने ब्रह्मनगर से मिनर्वा चौराहे तक के लिए एक ऑटो बुक किया. ऑटो में उसने एक काला बक्सा रखा, हालांकि चालक को इस पर संदेह हो गया. मिनर्वा चौराहे से पहले ही राम सिंह ने ऑटो रुकवाया और बक्से को वहीं उतार लिया. इसके बाद वहां से चला गया. इधर, ऑटो चालक ने मिनर्वा चौराहे पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दे दी.

    मौके पर नवाबाद थाना और शहर कोतवाली पुलिस पहुंची. बक्सा खोलते ही अंदर महिला के शव के टुकड़े और राख मिली. ऑटो चालक से पूछताछ के बाद सीपरी बाजार पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ऑटो चालक की निशानदेही पर पुलिस ब्रह्म नगर पहुंची. यहां गीता नाम की एक महिला मिली, जिसने पूछताछ में बताया कि उसका पति रामसिंह रेलवे से रिटायर्ड है और वह दूसरी पत्नी है. गीता ने ही पुलिस को प्रीति के बारे में जानकारी दी. यह बताया कि राम सिंह ने प्रीति की हत्या करीब एक हफ्ते पहले ही कर दी थी. प्रीति राम सिंह से लगातार पैसे मांग रही थी, इससे उसका पति परेशान था. दूसरी पत्नी के बताए पते पर पुलिस प्रीति के मकान पर पहुंची. कमरे के बाहर आंगन में एक चूल्हा मिला.

    पुलिस को आशंका है कि प्रीति के शव के टुकड़े इसी चूल्हे में जलाए जाते थे.सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के मुताबिक, रामसिंह प्रीति के बार-बार पैसे की डिमांड करने से परेशान था. उसने 7 जनवरी को प्रीति को लहर गांव में कमरे पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी. शव जब उससे बदबू आने लगी तो राम सिंह ने अपने बेटे नितिन परिहार से कुछ लकड़ियां और बॉक्स मंगवाया. बेटे ने पिता के इस जघन्य अपराध में मदद की.

    Post Views: 245
    Apradh Apradhi Arrested breaking news Crime Crime news Giraftar Hatya Hindi Khabar Hindi News Jhasi Jhasi breaking news Jurm Latest Khabar Latest news murder Police Railway Retired relkarmi Sajis Today big news Today breaking news Today khabar Uttarpradesh दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    By DabangMay 18, 20260

    रायपुर:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. शाह अब से कुछ देर…

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    डाक्यूमेंट जमा कराने गई छात्रा से टीचर ने की अश्लील हरकत, ये है पूरा मामला

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.