Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » Range Rover Sport SV ब्लैक एडिशन का खुलासा, काले रंग में SUV का लुक है शानदार
    नई दिल्ली

    Range Rover Sport SV ब्लैक एडिशन का खुलासा, काले रंग में SUV का लुक है शानदार

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- लग्जरी एसयूवी निर्माता कंपनी Land Rover ने अपनी Range Rover Sport EV Black Edition का खुलासा किया है. इसे यूके के गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में प्रदर्शित किया जाएगा. जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, कि इस संस्करण में कार अंदर से बाहर तक पूरी तरह से ब्लैक थीम पर आधारित होगी.

    हालांकि, मॉडल में स्टैंडर्ड Sport SV के समान ही अंडरपिनिंग है और इसमें BMW से लिया गया V8 इंजन इस्तेमाल किया गया है. कंपनी ने कहा है कि इस एसयूवी को साल 2025 के अंत में ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

    Range Rover Sport EV Black Edition का एक्सटीरियर

    इस कार के एक्सटीरियर की बात करें तो Sport SV को नार्विक ब्लैक शेड में फिनिश किया गया है, और इसमें ब्लैक-पेंटेड कार्बन फाइबर बोनट, फोर्ज्ड ब्लैक 23-इंच के अलॉय व्हील्स, ब्लैक ब्रेक कैलीपर्स और ब्लैक एग्जॉस्ट टिप्स जैसे ब्लैक स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं. वहीं इसके इंटीरियर की बात करें तो एसयूवी की सीट्स ब्लैक एबोनी विंडसर लेदर से बनाई गई हैं, और इसमें डैशबोर्ड व डोर पैनल के चारों ओर ब्लैक फिनिश मिलती है.

    Range Rover Sport EV Black Edition का पावरट्रेन

    इसके इंजन की बात करें तो Range Rover Sport SV में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 का इस्तेमाल किया गया है, जो 626 bhp की पावर और 750 Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है. इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जो इसके चारों व्हील्स को पावर देता है.
    इस ताकत की बदौलत यह कार सिर्फ 3.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 290 किमी प्रति घंटा है. Sport SV में बिल्कुल नया 6D सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है, जिसमें हाइड्रोलिक इंटरलिंक्ड डैम्पर्स और हाइट-एडजस्टेबल एयर स्प्रिंग दी गई हैं.

    Range Rover Sport फिलहाल भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है, हालांकि, यहां बिक्री पर मौजूद Range Rover Sport में केवल 3.0-लीटर पेट्रोल और 3.0-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है. बता दें कि भारत में पहले ज़्यादा स्पोर्टी SV वेरिएंट भी बिक्री पर मौजूद था, जिसकी कीमत 2.80 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) थी.

    हालांकि यह वर्जन अब Land Rover India की प्राइस लिस्ट में शामिल नहीं है. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि कंपनी Sport SV Black Edition वर्जन को भारत में ला सकती है या नहीं.

    Post Views: 285
    Axterior Blavk calipersh BMW breaking news Car Hindi Khabar Hindi News Land rover india Latest Khabar Latest news Power train Range rover Sport sv SUV Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    By DabangMay 17, 20260

    नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026

    एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में भिड़ंत, 5 की मौत, 22 घायल

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.