Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: यात्रियों से भरी बस पलटी, चीख-पुकार में बदला मंजर

    May 3, 2026

    धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे शुगर मरीज, जानिए लक्षण, कारण और एक्सपर्ट से निवारण

    May 3, 2026

    CG: क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » रक्षाबंधन स्पेशल : नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों की सजी कलाइयां, गांव की बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर लिया सुरक्षा का वचन, जवानों की आंखें हुई नम
    छत्तीसगढ़

    रक्षाबंधन स्पेशल : नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों की सजी कलाइयां, गांव की बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर लिया सुरक्षा का वचन, जवानों की आंखें हुई नम

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediAugust 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुकमा : दशकों से नक्सलवाद का दंश झेल रहे सुकमा जिले की फिजाएं अब बदल रही है. जहां सुकमा जिले में घटी नक्सल वारदातों के चलते नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बल के जवानों और स्थानीय लोगों के बीच भय और अविश्वास का माहौल देखा जाता रहा है. लेकिन अब इसी क्षेत्र की महिलाएं और बहनें सुरक्षा बल के जवानों की सलामती की दुआएं मांग रही हैं और जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध रही हैं.

    जवानों की कलाई सूनी न रहे, इसलिए गांव की बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

    आज एक ऐसी ही तस्वीर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से निकल कर सामने आई है. जहां आज पूरा देश रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहा. वहीं अंदरूनी क्षेत्र में तैनात जवानों को इस त्योहार पर परिवार की कमी महसूस न हो और इनकी कलाई सुनी न रहे इसलिए गांव की बहनों ने भाई बहन के प्रेम के इस अटूट बंधन के पावन त्योहार पर जवानों को रक्षा सूत्र बांधने सैकड़ों की संख्या में कैंप पहुंची. इन बहनों को आज के दिन अपने समक्ष पा कर जवानों ने भी काफी खुशी जताई है और भावुक हो गए. वहीं कई जवानों के आंखें नम हो गई.

    इन बहनों के कारण आज रक्षा बंधन के दिन हमारी कलाई सूनी नहीं होगी – सुरक्षा बल

    जवानों ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हम तैनात हैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं इस वजह से हर त्यौहार अपने परिवार के साथ मना पाना असम्भव नहीं होता है. ऐसे में जब हम त्योहारों में अपने परिवार के बीच मौजूद नहीं होते हैं हमे भी अपने परिवार की बहुत याद आती है इन बहनों ने रक्षा सूत्र बांध कर यहां तैनात हम जवानों को घर से दूर होने के साथ बहन की कमी महसूस नही होने दी. जिसके लिए हम सभी जवान बहुत ही खुश है आज हमारी भी कलाई सूनी नहीं रहेगी हम सभी जवान इन बहन बेटीयों की रक्षा करने और इनके साथ हर परिस्थितियों में साथ देने का वचन देते हैं.

    जवानों को परिवार की कमी न हो इस लिए हमने कैंप पहुंच कर बांधी राखी – गांव की महिलाएं

    गांव से आई महिलाओं ने बताया कि नक्सलवाद को खत्म करने, क्षेत्र में शांति कायम करने और इन इलाकों के विकास के लिए यहां तैनात सुरक्षा बल के जवान त्योहारों में अपने परिवार वालों से दूर रहते है उनके साथ समय नहीं बिता पाते हैं. जिसके चलते उन्हें परिवार की कमी महसूस होती है और आज राखी का पावन त्योहार है ऐसे इन जवान भाइयों को उनके परिवार की कमी महसूस न हो इसलिए हम कैंप पहुंच कर इन सभी भाइयों को राखी बांध रहे हैं. ताकि इन्हें भी ये महसूस हो की उनके परिवार यहां भी मौजूद हैं.

    Post Views: 425
    breaking news Cg news chhattisgarh Police Police Jawan Raipur Rakshabandhan Sukma दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: यात्रियों से भरी बस पलटी, चीख-पुकार में बदला मंजर

    May 3, 2026

    धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे शुगर मरीज, जानिए लक्षण, कारण और एक्सपर्ट से निवारण

    May 3, 2026

    CG: क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Janjgir - Champa

    CG: यात्रियों से भरी बस पलटी, चीख-पुकार में बदला मंजर

    By DabangMay 3, 20260

    जांजगीर-चांपा:- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. कोरबा के…

    धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे शुगर मरीज, जानिए लक्षण, कारण और एक्सपर्ट से निवारण

    May 3, 2026

    CG: क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

    May 3, 2026

    राजधानी में एसी ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, जिंदा जल गए 9 लोग और कई झुलसे, सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.