रायपुर : राजधानी रायपुर में 2 माह से माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में बंद नाबालिक आरोपी परीक्षा दिलाने साइंस कॉलेज पहुँचा था, जिसके बाद मौका देखकर नाबालिक फरार हो गया। पुलिस ने हाउस फादर मोहन साहू की शिकायत पर आरोपी नाबालिक के खिलाफ IPC की धारा 224 के तहत अपराध दर्ज कर फरार नाबालिक की तलाश शुरू कर दी है। मोहन ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय में बीएससी की परीक्षा दिलाने माना बाल संप्रेक्षण गृह में बंद आरोपी को लेकर पहुँचा था, हॉल के बाहर तैनात हाउस फादर मोहन ने जब देखा कि परीक्षा खत्म होने के बाद भी नाबालिक बाहर नहीं निकला तो उसने हॉल अंदर जाकर तलाश की परंतु नाबालिक आरोपी पहले ही फरार हो चुका था,फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
