रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम रायपुर महापौर एजाज ढेबर के बंगले पहुंची है। इसकी सूचना मिलते ही बंगले के बाहर महापौर के समर्थकों की भीड़ जुट गई है. समर्थक ED के इस रवैये पर अपना विरोध जता रही हैं। महापौर के बंगले के बाहर पूर्व महापौर प्रमोद दुबे भी पहुंचे हैं। उन्होंने ईडी अधिकारियों से कहा कि एजाज ढेबर की मां बीपी की मरीज है।
रमजान के महीने में सभी का उपवास चल रहा है. ऐसे में उन्हें ईडी दबाव न बनाए। एजाज ढेबर की मां को दवाई दी जाए। पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा, जब तक ईडी वाले रहेंगे तब तक हम लोग यहां बैठे रहेंगे. उनकी मां 75 साल की है, वह बेचारी पेशेंट है, उपवास है, दवाई चलता है. आखिर दवाई को तो समय पर दे देंगे ना ? बाकी चीजों के लिए हमारा हस्तक्षेप नहीं है, लेकिन सीनियर सिटीजन है।
उनकी मां की उम्र को देखते हुए हम इनके अधिकारियों से आग्रह कर रहे कि समय पर दवाई दे दें, उनका ख्याल रखें। कोई दबाव उनके ऊपर ना बनाएं। एक पुत्र होने के नाते उनका भी कर्तव्य है, सिर्फ छापा मारना है उनका कर्तव्य नहीं है। इतने संवेदनशील होंगे हमें ऐसा लगता है।
