रायपुर : राजधानी में गुंडे बदमाशो के हौंसले काफी बुलंद हो गए है। अपराधियों में पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रह गया है। आरोपी अपनी दबंगई का वीडियो खुद वायरल कर रहे है। गुंडों के गुंडाई वाले वायरल वीडियो पुलिस का सिरदर्द बन गए है। हाल ही में एक मारपीट वीडियो वायरल हुआ है जिसमे कुछ लड़के एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। वीडियो में पंडरी थाना इलाके के वीवी विहार इलाके में युवक को मार रहे है। मामले में पंडरी थाना पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में आपने वर्चस्व बढ़ाने के लिए गुंडे बदमाश दादागिरी को रंगदारी का वीडियो खुद बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर रहे है। मारपीट करते समय बदमाशो ने युवक का गला भी दबाया और पैर छू कर माफ़ी भी मंगवाते नजर आ रहे है। वीडियो के सामने आते ही पंडरी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की थी।

