रायपुर : राजधानी रायपुर के रावतपुरा कालोनी में सूने माकन से 5 लाख के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने सूने माकन का ताला तोड़ कर आलमारी में रखे 5000 नगद और 500000 के सोने -चांदी के जेवरात उड़ा ले गए। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र का है , टिकरापारा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी एक अनुसार घटना 16 अगस्त से 18 अगस्त के बीच की है जब माकन में कोई नहीं था। बहरहाल प्रार्थी मेघा चौबे ने टिकरापारा थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया है। घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

