रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 110 फीट के रावण का दहन किया। WRS के मैदान में रावण के साथ मेघनाथ, कुंभकर्ण के पुतले बनाए जाते हैं। रावण दहन से पहले करीब 45 मिनट तक आतिशबाजी होती। पूरा आसमान पटाखों की रंगीनियों से सज उठता है।

