Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: इस सहकारी समिति का प्रबंधक गिरफ्तार, 68 लाख के खाद घोटाले का आरोप

    May 24, 2026

    काम-धंधे के तानों ने छीनी छोटे भाई की जान, बड़े भाई ने उतारा मौत के घाट

    May 24, 2026

    कोर्ट के आदेश पर AIIMS भोपाल में दोबारा पोस्टमार्टम शुरू; दिल्ली से पहुंची डॉक्टरों की टीम

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » रेलवे लागू करने जा रही है नो वेटिंग पॉलिसी, जानें क्या है ये नए नियम
    नई दिल्ली

    रेलवे लागू करने जा रही है नो वेटिंग पॉलिसी, जानें क्या है ये नए नियम

    DabangBy DabangFebruary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- रेल यात्रियों के लिए ट्रेन में सीट आवंटन प्रक्रिया में जल्द ही एक बड़ा बदलाव आने वाला है। वर्तमान में अगर कोई यात्री अपने निर्धारित बोर्डिंग स्टेशन पर नहीं पहुंचता, तो ट्रैफिक टिकट एनफोर्समेंट उसे अगले स्टेशन तक का इंतजार करते हैं। अगर अगले स्टेशन पर भी यात्री नहीं आता, तो सीट को प्रतीक्षा सूची या आरएसी यात्रियों को आवंटित किया जाता है। लेकिन अब इस व्यवस्था में तेजी से बदलाव किया जा रहा है और रेल मंत्रालय ने इसके लिए सिस्टम में सॉफ्टवेयर अपडेट करने के निर्देश दे दिए हैं।

    नई व्यवस्था लागू होने के बाद टीटीई यात्रियों के बोर्डिंग न करने की स्थिति में अगले स्टेशन तक इंतजार नहीं करेंगे। वे ट्रेन में चेकिंग के दौरान ही अपने ईएफटी (ई-फॉर्म) में उस सीट पर “नॉट टर्न अप” दर्ज कर देंगे। जैसे ही किसी सीट की खाली होने की सूचना दर्ज हो जाएगी, वह सीट तुरंत वेटिंग या आरएसी टिकट धारकों में से किसी एक को आवंटित कर दी जाएगी। सीट आवंटित होने की सूचना सीधे यात्री के मोबाइल पर भेजी जाएगी।

    क्यों किया जा रहा नियमों में बदलाव

    इस बदलाव का उद्देश्य यह है कि ट्रेन में सीटों का उपयोग अधिकतम हो और खाली सीटों का प्रबंधन प्रभावी तरीके से हो सके। वर्तमान में सीट खाली होने के बावजूद अगले स्टेशन तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे सीट कई घंटों तक खाली रह सकती है और कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई प्रणाली से यह प्रक्रिया बहुत तेजी से होगी और यात्रियों को तुरंत सीट मिल जाएगी।

    पूर्वोत्तर रेलवे के पूर्व मुख्य परिचालन प्रबंधक राकेश त्रिपाठी का कहना है कि यह तकनीकी बदलाव भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और ट्रेन के अंदर सीटों का उपयोग भी बेहतर तरीके से होगा।

    3-5 फीसदी सीटें रह जाती हैं खाली

    जानकारी के अनुसार लगभग तीन से पांच फीसदी सीटें ऐसे यात्रियों के कारण खाली रह जाती हैं जो यात्रा रद्द कर देते हैं या अपने बोर्डिंग स्टेशन पर नहीं पहुंचते। ऐसे में यदि ट्रेन में आरएसी या वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को तुरंत सीट मिल जाए, तो उन्हें भी सुविधा होगी और रेलवे की सीटों का उपयोग भी बेहतर होगा।

    इसके अलावा यह भी कहा गया है कि यात्रियों को अपनी बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव की सुविधा चार्ट बनने के 24 घंटे पहले तक ही मिलती है, उसके बाद न तो बोर्डिंग बदली जा सकती है और न ही किसी अन्य स्टेशन से सवार होने की अनुमति मिलती है। इस नई व्यवस्था से यात्रियों को सीट मिलने में समय की बचत होगी और रेलवे की सेवा और संचालन में सुधार संभव होगा।

    Post Views: 210
    breaking news Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Railway Railway niyam Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: इस सहकारी समिति का प्रबंधक गिरफ्तार, 68 लाख के खाद घोटाले का आरोप

    May 24, 2026

    काम-धंधे के तानों ने छीनी छोटे भाई की जान, बड़े भाई ने उतारा मौत के घाट

    May 24, 2026

    कोर्ट के आदेश पर AIIMS भोपाल में दोबारा पोस्टमार्टम शुरू; दिल्ली से पहुंची डॉक्टरों की टीम

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Koria

    CG: इस सहकारी समिति का प्रबंधक गिरफ्तार, 68 लाख के खाद घोटाले का आरोप

    By DabangMay 24, 20260

    कोरिया:- बैकुण्ठपुर थाना इलाके के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जिल्दा में लाखों के…

    काम-धंधे के तानों ने छीनी छोटे भाई की जान, बड़े भाई ने उतारा मौत के घाट

    May 24, 2026

    कोर्ट के आदेश पर AIIMS भोपाल में दोबारा पोस्टमार्टम शुरू; दिल्ली से पहुंची डॉक्टरों की टीम

    May 24, 2026

    CG: छठी के छात्र की मौत:सांप काटने के बाद अस्पताल ले जाने के बजाय मंदिर पहुंचा परिवार, डॉक्टर बोले- समय पर इलाज मिलता तो बच सकता था बच्चा

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.