नई दिल्ली:- अब विदेश में पोर्न को लेकर कानून बदलने की तैयारी चल रही है, जी हां आप सही सुन रहे है, रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन सरकार पोर्न को अपराध की श्रेणी से बाहर करने और इससे होने वाली कमाई पर टैक्स लगाने जा रही है। रूस के साथ चल रही जंग के बीच देश को लगातार पैसों की जरूरत है, इसलिए सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एडल्ट इंडस्ट्री को कानूनी दायरे में लाने से देश को लगभग 25 मिलियन डॉलर का टैक्स मिल सकता है। इससे हर साल करीब 2.5 करोड़ डॉलर यानी लगभग 236 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है। इस टैक्स का उपयोग सेना के लिए 30,000 युद्धक ड्रोन खरीदने में किया जा सकता है।
बिल को 231 सांसदों का समर्थन
आपको बता दें कि संसद में बिल को पहली मंजूरी मिल चुकी है, 14 जुलाई 2026 को यूक्रेन की संसद ने इस बिल को पहली रीडिंग में मंजूरी दे दी है, इसके पक्ष में 231 सांसदों ने वोट किया, जबकि 8 इसके खिलाफ रहे। वहीं 3 सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। अब बिल को दूसरी रीडिंग में पेश किया जाएगा। लेकिन अभी पोर्न वीडियो पूरी तरह लीगल नहीं हुआ है।बिल में यह भी कहा गया है कि अगर दो बालिग अपनी मर्जी से पोर्न कंटेंट बनाते हैं, तो इसे अपराध नहीं माना जाएगा। लेकिन बच्चों से जुड़े कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यूक्रेन में पोर्न कंटेंट बनाना, बेचना अपराध है। ऐसे मामलों में धारा 301 के तहत कार्रवाई का प्रावधान है और 7 साल तक की जेल भी हो सकती है। यही वजह है कि एडल्ट कंटेंट से कमाई करने वाले लोगों के लिए अपनी आय घोषित करना भी मुश्किल हो जाता है। अगर वे कमाई पर टैक्स देना चाहते हैं, तो उनकी गतिविधियां क़ानूनी करवाई का डर रहेगा।अब जिस बिल का मकसद है कि बालिग लोगों की सहमति से बनाए गए एडल्ट कंटेंट को अपराध की श्रेणी से बाहर किया जाए और इससे होने वाली कमाई को साफ नियमों के तहत टैक्स के दायरे में लाया जाए।
पोर्न कंटेंट से टैक्स क्यों लेना चाहती है सरकार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में, करीब 7,900 यूक्रेनी लोगों ने ओनलीफैंस से 13.1 करोड़ डॉलर से ज्यादा कमाए थे। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा होती है। सरकार का अनुमान है कि अगर इस कारोबार को स्पष्ट नियमों के तहत लाकर टैक्स वसूला जाए, तो हर साल करीब 2.5 करोड़ डॉलर यानी लगभग 236 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हो सकती है।समाचार सदस्यता
इस पैसे से क्या होगा
युद्ध के दौरान यूक्रेन को लगातार हथियारों और सैन्य उपकरणों के लिए भारी रकम की जरूरत है। ऐसे में सरकार को उम्मीद है कि एडल्ट कंटेंट से मिलने वाला टैक्स भी युद्ध में इस्तेमाल किया जा सकता है।अब देखने वाली बात ये होगी किसंसद ने की दूसरी रीडिंग में बिल पास होता है या नहीं, अगर बिल पास हो जाता है, तो यूक्रेन में एडल्ट कंटेंट को लेकर कानून बदलने और इस कारोबार को टैक्स के दायरे में लाने का रास्ता साफ हो सकता है।

