Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए।

    July 2, 2026

    CG: फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

    July 2, 2026

    CG: सिंचाई विभाग का बाबू दुर्ग में रिश्वत लेते गिरफ्तार, जीपीएफ का पैसा निकालने के लिए मांगी घूस

    July 2, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, July 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » छत्तीसगढ़ में ‘साय’ पर सियासत, भूपेश बघेल का मिसकॉल पर तंज, अब BJP की बारी
    राजनीति

    छत्तीसगढ़ में ‘साय’ पर सियासत, भूपेश बघेल का मिसकॉल पर तंज, अब BJP की बारी

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : छत्तीसगढ़ के सीनियर नेता नंदकुमार साय को लेकर प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है. दरअसल, कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल होने वाले नंदकुमार साय फिर से बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने ऑनलाइन बीजेपी की सदस्यता ली है. लेकिन बीजेपी के किसी भी नेता ने अब तक उनकी वापसी पर ज्यादा कुछ नहीं कहा है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है. उनका कहना है कि बीजेपी में मिस कॉल से मेंबर बन जाते हैं, अब उसको वेरीफाई करेंगे या नहीं यह देखना होगा.

    दरअसल, जब कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में वापस लौटने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल से सवाल किया तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा ‘बीजेपी में मिस कॉल से मेंबर बन जाते हैं, अब उसको वेरीफाई करेंगे या नहीं. लेकिन अब देखना ये है कि नंदकुमार साय को बीजेपी वाले स्वीकार करते हैं की नहीं करते हैं. वही नंदकुमार साय से बातचीत के मामले में उन्होंने कहा कि उनकी कोई भी साय से कोई बातचीत नहीं हुई है.

    बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल ने ही नंदकुमार साय को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी. लेकिन अब वह फिर से बीजेपी में आ गए हैं. वहीं नंदकुमार साय को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री लखनलाल देवांगन ने भी बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि नंदकुमार साय ने ऑनलाइन सदस्यता ली है, ऐसे में वरिष्ठ नेता तय करेंगे कि उनकी सदस्यता का क्या करना है, क्योंकि हर सदस्य की सदस्यता का सत्यापन होगा.

    इसलिए नंदकुमार साय की सदस्यता का सत्यापन होगा, जिसे संगठन के अध्यक्ष मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी उनकी सदस्यता तय करेंगे. मंत्री के बयान से स्पष्ट है कि नंद कुमार साय के पूर्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण पदों में रहने के बावजूद भाजपा छोड़ने के बाद अब उनकी सदस्यता का फैसला भाजपा संगठन के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के हाथ में है. खास बात यह है कि नंदकुमार साय को लेकर अब सीएम विष्णुदेव साय पर भी सबकी नजरे हैं.

    क्योंकि नंदकुमार साय को सीएम विष्णुदेव साय का करीबी माना जाता है. दोनों नेता एक ही जिले जशपुर से आते हैं. खास बात यह है कि जैसे ही बीजेपी ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया था, उसी के बाद से ही नंद कुमार साय की नजदीकियां बढ़ने लगी थी. ऐसे में फिलहाल नंदकुमार साय बीजेपी फिर से बीजेपी के सदस्य तो बन गए हैं, लेकिन बीजेपी की तरफ से उनको लेकर कोई आधिकारिका पुष्टि नहीं आई है. यही वजह है कि छत्तीसगढ़ की राजनीति हाई नजर आ रही है.

    Post Views: 625
    # latest news Bhupes baghel BJP breaking news Cg news chhattisgarh Congress Dr. Bhupes Baghel Hindi Khabar Hindi News Karobar Latest Khabar Latest news Latest News In CG Misscall Nandkumar Say Political Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए।

    July 2, 2026

    CG: फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

    July 2, 2026

    CG: सिंचाई विभाग का बाबू दुर्ग में रिश्वत लेते गिरफ्तार, जीपीएफ का पैसा निकालने के लिए मांगी घूस

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए।

    By DabangJuly 2, 20260

    रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ने…

    CG: फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

    July 2, 2026

    CG: सिंचाई विभाग का बाबू दुर्ग में रिश्वत लेते गिरफ्तार, जीपीएफ का पैसा निकालने के लिए मांगी घूस

    July 2, 2026

    CG: इन 4 जिलों में खनिज विभाग का छापा, सीएम के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    July 2, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.