रायपुर : छत्तीसगढ़ में जातिगत जनगणना को लेकर राजनीति तेज हो गयी है। तखतपुर की सभा में राहुल गांधी की तरफ से जातिगत गणना के दांव चलने के बाद से ही कांग्रेस कास्ट सेंसस को लेकर काफी आक्रामक हो गयी है। कल प्रियंका गांधी ने भी ओबीसी का मुद्दा उठाकर ये बातें कह दी, कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी, तो प्रदेश में जातिगत जनगणना करायी जायेगी। इधर बीजेपी इस मुद्दे पर कांग्रेस पर पलटवार कर जातिगत जनगणना को भेदभाव पैदा करने वाला बता रहे हैं। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जातिगत जनगणना पर BJP के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा है कि बीजेपी आरक्षण के विरोध में है। प्रदेश में हमने हेड काउंट कराया उसके आधार पर आरक्षण दिया, छत्तीसगढ़ में OBC 43% से अधिक है। बीजेपी नहीं मानती तो जनगणना करा लें। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि बिहार की सरकार जब जनगणना करा सकती है, तो केंद्र सरकार क्यों नहीं करा रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

