Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » POLITICS : डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, “जनसंख्या की यह बढ़ोतरी छत्तीसगढ़ में भी है चिंता का विषय”
    कारोबार

    POLITICS : डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, “जनसंख्या की यह बढ़ोतरी छत्तीसगढ़ में भी है चिंता का विषय”

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने एक बार जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) में बदलाव को लेकर अपनी गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या की यह बढ़ोतरी छत्तीसगढ़ में भी चिंता का विषय है। जनसंख्या में इतनी अधिक बढ़ोत्तरी के कारणों की जाँच की जानी चाहिए, ताकि घुसपैठ और वोट बैंक की राजनीति के लिए अवैध बसाहट का सच भी सामने आ सके।

    प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बिरनपुर की जो घटना हुई,  उसकी सामाजिक पृष्ठभूमि क्या है? ऐसा क्या हुआ था, जिसके कारण यह घटना हुई? इस घटना के तमाम पहलुओं को समाज को समझाना पड़ेगा। यह केवल भाजपा को वोट देने या न देने का मसला भर नहीं है। लेकिन, समाज में जो कुछ भी हो रहा है उसको समझने और उस पर निगाह रखने की ज्यादा आवश्यकता है। अगर आज हम इसकी गंभीरता को नहीं समझेंगे तो भविष्य में परेशानियाँ होंगीं।

    शर्मा ने कहा कि इस विषय पर एकल सदस्य समिति द्वारा एक जांच की गई थी। इसके सामाजिक पक्ष के लिए अभी और जाँच की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसकी आगे जांच कराई जाएगी और तब यह स्पष्ट होगा। कवर्धा जिले में गाँव-गाँव में इस तरह की घटनाएँ हुई हैं, जो मीडिया के माध्यम से सबके बीच आई है। गाँव-गाँव में ऐसे लोगों के नाम जुड़े हैं, जिनकी जानकारी गाँव वालों तक को नहीं है।

    ऐसे लोगों को गाँव वाले नहीं जानते, बीएलओ नहीं जानते कि यह लोग कहाँ से आ रहे हैं? इससे स्पष्ट है कि मामला कुछ तो है। जनसंख्या का लगभग 50 फीसदी तक बढ़ना, यह सामान्य बात नहीं है, और अगर असामान्य है, तो यह कैसे है? इसको हम नहीं समझेंगे तो और कौन समझेगा? कल के दिन यह परेशानी जब सामने आएगी तब सबको ध्यान आएगा।

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वे खुद इस मामले में एप्लीकेंट हैं। इस विषय को हमने चुनाव से पहले उठाया था। चुनाव आयोग में हमने आवेदन दिया भी है। मीडिया में भी इस विषय पर चर्चा भी चल रही है। विजय शर्मा ने कहा कि उनके पास आँकड़े हैं, इन्हें लेकर जाएँ और गाँव वालों से पूछिए तो यह गंभीर मसला आप सबको स्पष्ट हो जाएगा।

    Post Views: 305
    Cg news chhattisgarh Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    By DabangMay 24, 20260

    कोरबा:- जिले से कानून व्यवस्था और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला…

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.